विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी का शॉकिंग रिएक्शन- मैं उस डायन की... जिस दिन थी शादी, उसी दिन लौट आए सास-दामाद; बताई अंदर की बात

Published: Wed, 16 Apr 2025 04:58 PM (IST)

अलीगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां शादी से नौ दिन पहले भागे सास और दामाद बुधवार ...और पढ़ें

जिस दिन होनी थी शादी, उसी दिन लौट आए सास-दामाद
जिस दिन होनी थी शादी, उसी दिन लौट आए सास-दामाद

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ में शादी से नौ दिन पहले साथ भागे सास और दामाद बुधवार लौट आए। लौटने के बाद वे दोनों सीधा थाने पहुंचे। दोनों उसी दिन लौटे, जिस दिन शादी होनी थी। सपना ने लौटने पर पिता जितेंद्र ने बेटी से कहा कि मां से मिल लो। इस पर बेटी ने जवाब दिया कि मैं उस डायन की शक्ल तक नहीं देखना चाहती।

वहीं, वापस आने के बाद सास और दामाद सीधा थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग बैठा दिया। दामाद राहुल की गुमशुदगी इसी थाने में दर्ज है। सपना ने होने वाले दामाद के साथ भागने को लेकर मीडिया से अपनी मजबूरी बताया है।

सपना ने ही तय कराया था बेटी का रिश्ता

सपना ने बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता राहुल के साथ उसने ही तय किया था। हालांकि, शादी से कुछ दिन पहले उसके पति को उस पर शक होने लगा। सपना का आरोप है कि उसका पति उसे राहुल के साथ अवैध संबंध होने का झूठा आरोप लगाने लगा और शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।

सपना ने आगे बताया कि उसने कई बार अपने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। आखिरकार, उसने अपनी सारी परेशानियां राहुल के साथ साझा कीं। इसके बाद, दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।