Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aligarh News : बदहाल है दिल्‍ली-कानपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग, गड्ढों का दर्द झेल रहे वाहन

    By Jagran NewsEdited By: Anil Kushwaha
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 02:42 PM (IST)

    Aligarh News दिल्‍ली-कानपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। आलम ये है कि गड्ढों का दर्द झेल रहे वाहन भी मरम्‍मत की तरस रहे है ...और पढ़ें

    अलीगढ़ में दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में गड़्ढों के चलते आवागमन में परेशानी।
    अलीगढ़ में दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में गड़्ढों के चलते आवागमन में परेशानी।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : शहर से गुजर रहे दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत लगातार जर्जर होती जा रही है। तहसील भवन से छर्रा अड्डा पुल तक सीमेंटेड रोड पर गड्ढे गहरे हो गए हैं। गड्ढे भरने के साथ उस पर डाली गई बिटुमिन की परत भी उखड़ गई है। बरसात के दिनों में ये सड़क और बदहाल हो गई थी। इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। 

    बाईपास बनने के बाद वाहनों की आवाजाही हुई कम

    दिल्ली कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग शहर में सारसौल चौराहे से लेकर एटा चुंगी तक गुजरता है। बाईपास बनने के बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही कम हुई है, लेकिन नो एंट्री के समय रात को ट्रक, टैंकर व अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। दिल्ली से कानपुर और आगरा व मथुरा की ओर जाने वाले वाहन भी इससे गुजरते हैं। आगरा मथुरा रोड की बसें सासनी गेट होते हुए निकल जाती है। ट्रैफिक नियंत्रण करने के लिए वन वे कर दिया गया है। 2010 में इस मार्ग की जर्जर हालत देखते हुए शहर में जलभराव होने के कारण इसी तहसील भवन से लेकर छर्रा अड्डा पुल तक सीमेंटेड बनाया गया था। उसके बाद इस पर गड्ढे भरने के साथ बिटुमिन व रोड़ी का लेपन किया गया। वह धीरे-धीरे उखड़ता चला गया और अब गड्ढे और बढ़ गए हैं। दुबे के पड़ाव चौराहे के पास और रसलगंज के पास सड़क की हालत अधिक खराब है। इससे राहगीरों को चलने में परेशानी होती है।

    इनका कहना है

    जीटी रोड की मरम्मत कई साल से नहीं हुई है। शहर का प्रमुख मार्ग होने के कारण इसकी मरम्मत जरूरी है।

    - तरुण चड्ढा

    रोड टैक्स से करोड़ों रुपये हर साल जमा होते हैं। इसके बावजूद सड़कों को सही नहीं किया जाता है।

    - नितेश जैन

    सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दे रखे हैं। उसके बावजूद सड़कों की हालत ऐसी है।

    - मो. माजिद

    इनका कहना है

    राष्ट्रीय राजमार्ग का बाईपास निकलने के बाद एनएचएआइ लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर करता है। उसका वन टाइम मरम्मत का पैसा भी दिया जाता है। अधीनस्थों के साथ बैठकर मौजूदा स्थिति की जानकारी की जाएगी। उसके बाद कुछ किया जाएगा।

    - एम निसार, चीफ इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग

    इसे भी पढें : Aligarh News : अलीगढ़-कासगंज गंगा क्षेत्र में दिखेगी डाल्‍फिन की अठखेलियां, बनेंगे चार वाच टावर

    खबरें और भी