Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aligarh Muslim University में होली खेलने को लेकर विवाद; बाबे सैयद पर नमाज के बाद लगे अल्लाहु अकबर और प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 03:46 PM (IST)

    Aligarh News In Hindi गुरुवार को एएमयू में होली खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने एएमयू के सुलेमान व एसएस नार्थ हाल में पहुंचकर तलाशी ली थी। इसक ...और पढ़ें

    होली खेलने को लेकर विवाद; बाबे सैयद पर नमाज के बाद लगे अल्लाहू अकबर और प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे
    होली खेलने को लेकर विवाद; बाबे सैयद पर नमाज के बाद लगे अल्लाहू अकबर और प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे

    HighLights

    1. 10 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था
    2. अल्लाह हू अकबर व पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एएमयू में शुक्रवार को जुमा की नमाज छात्रों ने बाबे सैयद पर पढ़ी। नमाज के बाद छात्रों ने अल्लाह हू अकबर, वीसी और प्रॉक्टर मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। छात्रों ने मांग की है कि पूरे मामले की आयोग से निष्पक्ष जांच कराई जाए और एफआईआर वापस ली जाए।

    गुरुवार को होली खेलने को लेकर विवाद में 10 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। अभी दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। छात्रों ने कल रात से बाबे सैयद और सेंटेनरी गेट बंद कर रखे हैं। यहां फोर्स तैनात है। 

    Read Also: Agra News: लाखों खर्च कर सिपाही से हुई शादी, सुहागरात पर कमरे में जेठ करने लगा अश्लील हरकतें तो पता चली सच्चाई

    ये था प्रकरण, आरोप लगे थे रुपये लेने के

    एएमयू के विकार उल मुल्क हाल में रह रहे एमए फाइनल वर्ष के छात्र आदित्य प्रताप सिंह मुकदमे में कहा है कि गुरुवार दोपहर ढाई बजे वह जाकिर हुसैन कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के पार्क में मौजूद थे। साथ में अजय कुमार राजपूत, मोहित शर्मा, पुरुषार्थ सहित सैकड़ों हिंदू छात्र भी थे।

    तभी मिसवा कैसर, जकीउर्रहमान, जैद शेरवानी, शाहरुख सबरी, शोएह कुरैशी, अहमद मुस्तफा शेरवानी, अफ्फान शेरवानी, सहवान खान, फैसल त्यागी, अरसान सिद्दीकी अपने हाथों में पिस्टल, तमंचा व लाठी-डंडे लहराते हुए पार्क में घुस आए। ये लोग सैकड़ों की संख्या में थे। हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गालीगलौज की।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः OnePlus Nord 4 के बारे मिली बड़ी जानकारी, पावरफुल प्रोसेसर के साथ जल्द हो सकती है ग्लोबल एंट्री

    आदित्य व उनके साथियों ने विरोध किया तो कनपटी पर पिस्टल रख दी। कहा कि तुम हिंदुओं को अगर होली खेलती है तो हमें एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया करो। इससे डरकर आदित्य ने जेब में रखे साढ़े सात सौ रुपये दे दिए। इसके बावजूद आरोपितों ने आदित्य व उनके साथियों के साथ बुरी तरह मारपीट की। कमर में पिस्टल की बट से प्रहार किया। छात्रों ने भागकर जान बचाई।

    एएमयू ही नहीं पाकिस्तान में भी खेलेंगे होली

    इस प्रकरण में  महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि एएमयू में होली खेली जाएगी। अगर किसी ने भी रोकने की हिम्मत की तो इसका जवाब देना जानते हैं। चेतावनी दी कि 12 घंटे के अंदर आरोपित छात्रों की गिरफ्तारी नहीं की तो थाना सिविल लाइन पर अनशन करेंगे। पाकिस्तान में भी जमकर होली खेलेंगे।