Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फेसबुक पर गांठी दोस्ती, अलीगढ़ का युवक बन गया हनीट्रैप का शिकार; वीडियो और फोटो दिखाकर दो लाख ऐंठे

    By Santosh Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:21 PM (IST)

    फेसबुक पर दोस्ती के बाद अलीगढ़ का एक युवक हनीट्रैप का शिकार हो गया। उसे फ्लैट दिलाने के बहाने बुलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और पांच लाख की मांग की ग ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये की मांग की गई।

    2. पुलिस ने महिला और अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। फेसबुक पर हुई दोस्ती एक युवक को महंगी पड़ गई। फ्लैट दिलाने का झांसा देकर बुलाने के बाद कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए गए। वीडियो वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की गई। डर के चलते पीड़ित दो लाख रुपये दे चुका है।

    पुलिस ने महिला और एक अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित से करीब 10-12 दिन पहले पूजा नाम की महिला ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से संपर्क किया था। 30 जुलाई को महिला ने फ्लैट दिलाने का बहाना बनाकर उसे क्वार्सी बाइपास स्थित स्वर्ण जयंती नगर बुलाया।

    आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान महिला के साथ मौजूद लोगों ने उसकी सोने की अंगूठी, चेन और 12 हजार रुपये भी निकाल लिए। घर लौटने के बाद रात में महिला और अधिवक्ता अनूप कौशिक के नाम से फोन आया

    दोनों ने कथित रूप से अश्लील वीडियो वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने डर के कारण अगले दिन एक-एक लाख रुपये, कुल दो लाख रुपये आरोपितों को दे दिए। इसके बाद भी लगातार रुपये की मांग की जाती रही। परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की।

    खबरें और भी

    पीड़ित की तहरीर पर महिला पूजा और अधिवक्ता अनूप कौशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    -

    धनंजय सिंह, सीओ द्वितीय