शताब्दी एक्सप्रेस में TTE बनकर झाड़ रहा था रौब, चेकिंग हुई तो हट गया नकाब, रेलवे की फर्जी आइडेंटिटी बरामद
कानपुर से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में एक फर्जी टीटीई पकड़ा गया है। एटा निवासी दुर्वेश नामक यह व्यक्ति अलीगढ़ से ट्रेन में चढ़ा था और उसके पास ...और पढ़ें

शताब्दी एक्सप्रेस में चेकिंग स्टाफ द्वारा पकड़ा गया फर्जी टीटीई (दाढ़ी वाला युवक) । सौ. रेलवे
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कानपुर से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में एक व्यक्ति फर्जी ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर(टीटीई) बनकर यात्रा करते हुए पकड़ा है। उसे चेकिंग स्टाफ ने जीआरपी गाजियाबाद के हवाले कर दिया है। पकड़ा गया व्यक्ति एटा का बताया जा रहा है। गाड़ी संख्या 12033 शताब्दी एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने स्वयं को रेलवे का टीटीई बताया।
टिकट जांच स्टाफ द्वारा पहचान पत्र (आइडी कार्ड) मांगे जाने पर उसने संदिग्ध आइडी प्रस्तुत की, जिससे संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उसके उत्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर टिकट जांच स्टाफ ने तत्काल गाड़ी में एस्कार्ट ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की।
जांच के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह रेलवे कर्मचारी नहीं है तथा फर्जी टीटीई बनकर ट्रेनों में यात्रा करता है। उसके पास से रेलवे का फर्जी पहचान पत्र व रेलवे का लोगो अंकित नेक रिबन (लेनयार्ड) भी बरामद किया गया। जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया पकड़ा गया।
युवक एटा का रहने वाला दुर्वेश है और वह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से चढ़ा था। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, टिकट जांच स्टाफ अथवा रेल मदद के माध्यम से दें।