विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घी के 153 नमूनों की जांच में 56 फेल: उपभोक्ता घी खरीदते समय बरतें सावधानी, अलीगढ़ में FSDA की अपील

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:59 AM (IST)

Aligarh News: अलीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांचे गए 153 घी के नमूनों में से 56 गुणवत्ता मानकों पर ...और पढ़ें

Aligarh News: सांकेतिक तस्वीर।

Aligarh News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 153 घी नमूनों में से 56 गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे

  2. खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट पर कार्रवाई की और अर्थदंड लगाया

  3. उपभोक्ताओं को घी खरीदते समय सावधानी बरतने की अपील की गई

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। Aligarh News: घी में मिलावट व गुणवत्ता से जुड़े सवालों को लेकर चलाए गए अभियान के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी का मुद्दा फिर चर्चा में है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2026-27 तक अलीगढ़ में घी के 153 नमूने जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 56 नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।

ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 दीपक सिंह के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक घी के 15 नमूने लिए गए, जिनमें दो मानकों के विपरीत मिले।

संबंधित मामलों में न्यायालयों में दायर किए गए वाद

वर्ष 2025-26 में 28 में से 17 नमूने फेल हुए। इसी तरह 2024-25 में 34 में से 12, 2023-24 में 24 में से आठ, 2022-23 में 23 में से सात, 2021-22 में 18 में से पांच और 2020-21 में 11 में से पांच नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।

153 नमूनों की जांच में सामने आई मानकों की अनदेखी 

दीपक सिंह ने बताया कि नमूनों की जांच में गुणवत्ता संबंधी कमियां मिलने पर संबंधित मामलों में सक्षम न्यायालयों में वाद दायर किए गए। विभिन्न प्रकरणों में न्यायालयों ने सुनवाई के बाद निस्तारण करते हुए अर्थदंड भी लगाया है। विभाग का कहना है कि मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

उपभोक्ता भी बरतें सावधानी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं से घी खरीदते समय पैकिंग, निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि, बैच नंबर तथा खाद्य सुरक्षा लाइसेंस से संबंधित विवरण जांचने की अपील की है। घी में मिलावट का संदेह होने पर विभाग को सूचना देने का आग्रह भी किया गया है।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ सरगी: परंपरा और सेहत का अनूठा मेल, अलीगढ़ के मार्केट में ड्राई फ्रूट्स और ताजे फल की डिमांड

यह भी पढ़ें- पुलिस स्मृति दिवस पर अलीगढ़ में 154 बलिदानियों को श्रद्धांजलि, यूपी के छह जवानों ने दिया था सर्वोच्च बलिदान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।