Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव को लग रहे झटके पर झटके, अब पार्टी के इस कद्दावर नेता ने छोड़ दिया साथ

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 04:05 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 भाजपा में शामिल हुए सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर काफी पुराने समाजवा ...और पढ़ें

    भाजपा में शामिल हुए सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव
    भाजपा में शामिल हुए सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव

    HighLights

    1. योगेंद्र सिंह तोमर सपा छोड़कर हुए भगवाइ
    2. सलीम शेरवानी संग शुरू किया था राजनीति का सफर

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर भाजपा में शामिल हो गए। शनिवार रात दिल्ली स्थित कार्यालय पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

    रविवार को अलीगढ़ लौटने पर समर्थकों ने लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित आवास पर उनका स्वागत किया। पश्चिमी यूपी के रियल एस्टेट कारोबारी योगेंद्र सिंह संभल की गुन्नौर तहसील के मिठनपुर गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में वह लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित जापान हाउस के पार्क व्यू रेजीडेंसी में रह रहे हैं।

    सलीम शेरवानी संग शुरू किया था राजनीति का सफर

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के साथ उन्होंने सपा में राजनीति का सफर शुरू किया था। सपा में वह राष्ट्रीय सचिव बने। पिछले दिनों उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया था। तभी से इनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। योगेंद्र सिंह ने कहा कि पूरी मेहनत से पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। सपा का अब सफाया हो चुका है।

    उप मुख्य मंत्री ने शहर विधानसभा के बूथ सम्मेलन को किया संबोधित

    उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है अलीगढ़ की पहचान अब दंगों से नहीं बल्कि तालों से हो रही है। सपा की सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया दिया। हमारी सरकारी ने प्रत्येक जनपद के उत्पादों को पहचान दी। प्रदेश में 2017 से पहले क्या होता था, यह किसी से छुपा नहीं है। कहा, भाजपा प्रत्याशी के समक्ष अलीगढ़ से विपक्षी दल पलायन कर गए हैं। सांसद सतीश गौतम की जीत सुनिश्चित है।

    उपमुख्यमंत्री रविवार को जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में शहर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा रायबरेली, अमेठी सहित यूपी की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। योगी सरकार ने माफिया राज और भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव केवल अपने परिवार को समृद्ध रखना चाहते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Varun Gandhi के क्षेत्र में पहली बार PM Modi की रैली, 56 इंच की बांसुरी होगी भेंट, सीएम का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार से सभी वाकिफ हैं, पहले कामनवेल्थ जैसे घोटालों के कारण खेल भी समाप्त हो गए थे। कोयला घोटाला, सेना में घोटाला से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब हुई थी। वहीं 2014 में देश में जब पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो देश की तकदीर व तस्वीर दोनों ही बदली है।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: मौसम विभाग का अगले 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए ताजमहल पर अचानक क्यों कम हो गए पर्यटक

    भाजपा में शामिल हुए सपाई-बसपाई

    सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख शशांक कौशिक, बसपा से शिवकुमार शास्त्री, हरी बाबा गौतम, विक्की राजपूत, लाल सिंह, पार्षद रंजीत वाल्मीकि आदि ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।