चालक-परिचालक बर्खास्त और टीआई निलंबित, यूपी रोडवेज की बस में 62 यात्री बेटिकट पकड़े
बुद्ध विहार डिपो की यह बस अलीगढ़ से बल्लभगढ़ जा रही थी। इस मामले में चालक और परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि चेकिंग दल के टीआई निलंबित हुए है ...और पढ़ें

अलीगढ़ रोडवेज बस में 62 यात्री बेटिकट पकड़े गए, चालक-परिचालक बर्खास्त

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। परिवहन निगम की मुख्यालय की टीम ने पलवल में रोडवेज बस में सवार 62 यात्री बेटिकट पकड़े हैं। यात्रियों ने अधिकारी से रुपये लेने के बावजूद टिकट न देने की शिकायत की और हंगामा किया।
बस बुद्ध विहार डिपो की थी और अलीगढ़ से बल्लभगढ़ जा रही थी। इस मामले में चालक परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया है और चेकिंग दल के टीआई निलंबित हुए हैं। परिचालक मौके से भाग गया है।
अलीगढ़ से बल्लभगढ़ जा रही थी बस
बुद्ध विहार डिपो की बस संख्या बस नंबर UP 78-L 2671 सोमवार को बल्लभगढ़ के लिए सूतमिल स्थित सेटेलाइट बस स्टैंड से बल्लभगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 72 सवारियां थीं। बस के बल्लभगढ़ शहर में प्रवेश करने से पहले ही लखनऊ मुख्यालय के जीएम प्रवर्तन दल के गौरव वर्मा के नेतृत्व में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बस में करीब 72 सवारियां थी। इसमें से 62 यात्री बेटिकट मिले।
चालक और परिचालक को किया बर्खास्त
यात्रियों द्वारा रुपये देने के बावजूद टिकट नहीं देने की। शिकायत की और हंगामा किया। तभी मौके का फायदा उठाकर परिचालक भाग गया। आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया परिचालक जगदीश गौतम वह व चालक मिथुन कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। यह दोनों संविदा के आधार पर नौकरी कर रहे थे। इसके साथ ही अलीगढ़ चेकिंग दल के टीआई गर्वित शर्मा को निलंबित किया गया है। बस को पलवल से अलीगढ़ लाया जा रहा है।