Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राहुल गांधी के घर न आने पर पीड़ित एक परिवार में कसक, मृतक की बेटियां बोलीं- घर आकर सुननी चाहिए थी बात

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 09:43 AM (IST)

    हाथरस में सत्‍संग के बाद हुई भगदड़ की घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अलीगढ़ के पिलखना के भी लोग शामि‍ल थे। इसमें एक परिवार के दो लोग (म ...और पढ़ें

    हाथरस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के पर‍िजनों से म‍िलते राहुल गांधी।- सोशल मीड‍िया
    हाथरस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के पर‍िजनों से म‍िलते राहुल गांधी।- सोशल मीड‍िया

    HighLights

    1. हाथरस हादसे में अलीगढ़ के पिलखना के चार लोगों की हुुई थी मौत
    2. मृतकों के पर‍िजनों से म‍िलने पहुंचे राहुल गांधी
    3. राहुल ने पीड़ि‍त पर‍िवारों को द‍िया हर संभव मदद का भरोसा

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। हाथरस हादसे में जिले के पिलखना में चार लोगों की मौत हो गईं थी। इसमें एक परिवार के दो लोग (मां-बेटा) व अन्य दो परिवार के एक-एक महिलाएं शामिल थीं। शुक्रवार को राहुल गांधी सबसे पहले दो मृत्यु वाले परिवार में पहुंचे। यहां पर पीड़ित परिवार से बात की। मृतक मंजू के पति व पंकज के पिता छोटेलाल से बात की। इसके बाद वह मृतक प्रेमा देवी के घर पहुंचे। यहां पर लोगों से बात की। गांव की अन्य चौथी मृतक शांति देवी के पति विजय सिंह व पुत्र जितेंद्र को भी यहीं बुला लिया। इससे शांति देवी की बेटियां नाराज हैं।

    उनका कहना है कि मृत्यु उनके परिवार में हुई है। उनकी मां की मृत्यु हुई है, लेक‍िन राहुल गांधी उनके घर नहीं आए। उनके पिता व भाई को दूसरे मृतक के घर ही बुला लिया, जबकि पूरा परिवार रात से ही राहुल गांधी की प्रतीक्षा में था। हम अपनी पीड़ा उनसे साझा करना चाहते थे।

    छह सेवादार गिरफ्तार, फरार मुख्य आयोजक पर एक लाख का इनाम

    सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में तीसरे दिन पुलि‍स एक्शन में आई। पुल‍िस न दो महिलाओं सहित छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। कुल 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।

    नारायण साकार को अभी आरोपी नहीं मान रही पुल‍िस

    पुलिस अभी सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) को आरोपित नहीं मान रही। जांच में करीब 200 मोबाइल नंबर पुलिस के रडार पर हैं। कुछ नंबरों पर घटना वाले दिन भोले बाबा की बात हुई थी। आयोजन स्थल पर लगे बोर्ड पर 72 आयोजकों के नाम दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश फरार हैं। भीड़ रोकने, धकेलने और साक्ष्य छुपाने का प्रयास करने वाले सेवादारों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: हाथरस सत्संग हादसे में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से म‍िले राहुल गांधी, द‍िया मदद का भरोसा

    यह भी पढ़ें: मैनपुरी में मिली Bhole Baba की लोकेशन, 3 नंबरों पर हुई बात; फिर STF पहुंची आश्रम- दो गाड़ियों को ले गई अज्ञात स्थान