Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ः अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़, संचालक हाजी सहित सात गिरफ्तार; चोरी की भैंस काटते थे आरोपित

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 01:59 PM (IST)

    मौके से तीन जीवित भैंसें, दो कटरे, कटे हुए पशुओं के अवशेष, औजार और 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। यह कार्रवाई एसएसपी के पशु चोरी रोकने के सख्त निर्देशों ...और पढ़ें

    इगलास क्षेत्र के गांव जवार में इसी चार दिवारी में चल रहा था अवैध बूचड़खाना।

    इगलास क्षेत्र के गांव जवार में इसी चार दिवारी में चल रहा था अवैध बूचड़खाना।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, इगलास। चोरी गई भैंसों की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को गांव जवार के एक चार दीवारी पर छापा मारा तो अंदर कट्टीघर (बूचड़खाना) मिला। कई लोग भैंसों को काटने में लगे थे।

    पुलिस को देख भाग निकले। इनमें से कट्टीघर संचालक हाजी हलीम सहित सात लोगों को दबोच लिया गया। तीन जिंदा भैंस, दो कटरा, एक कटी हुई भैंस और एक कटरा के अवशेष मिले। पशु काटने के उपयोग किए गए छुरे, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मांस ढोने के लिए इस्तेमाल किया गया टेंपो बरामद किया गया है।

    चहारदीवारी में चल रहा था पशु कटान, तीन जिंदा भैंस समेत अवशेष बरामद

    मंगलवार को पुलिस टीम गांव जवार में पशु चोरों की तलाश में पहुंची, जहां संदिग्ध स्थल पर छापा मारते ही अवैध पशु कटान का मामला सामने आ गया। चारदीवारी के अंदर अवैध रूप से पशु काटे जा रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छह आरोपितों को मौके से दबोच लिया।

    मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए

    पुलिस के अनुसार गांव जवार निवासी हाजी हलीम उर्फ गूंगा, मीनू, अज्जो तथा मथुरा के डीग गेट निवासी फईम, शारिक और शकील को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गांव जवार निवासी इमरान, नक्कू उर्फ नकीम व सलीम मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

    छापेमारी के दौरान कट्टीघर से तीन जीवित भैंसें और दो कटरे बरामद किए गए। इसके अलावा एक कटी हुई भैंस और एक कटरे के अवशेष भी मिले हैं। पुलिस ने मौके से पशु काटने के छुरे, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मांस ढोने में प्रयुक्त एक टेंपो तथा 50 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

    खबरें और भी

    चोरी करके लाते थे पशु

    इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि बूचड़खाने का संचालक हाजी हलीम है। आरोपित पशुओं को चोरी करके लाते थे और कुछ पशुओं को जिंदा तथा कुछ को काटकर उनका मांस बेच देते थे। बरामद पशु अवशेषों की पुष्टि एवं साक्ष्य संकलन के लिए डाक्टरों की टीम को मौके पर बुलाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- मथुरा में ई-रिक्शा चालक और मुंबई में पुलिस अफसरों से गहरी दोस्ती, पाकिस्तान की जासूस मीरा ठाकुर के पति ने खोले कई राज

    यह भी पढ़ें- 'कभी मुंबई पुलिस की मुखबिर थी, आज बन गई जासूस'; मीरा ठाकुर के पति ने खाेले ऐसे राज जिसे सुनकर हर कोई हैरान

    एसएसपी की नाराजगी के बाद कार्रवाई

    हाल ही में क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा था। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसएसपी नीरज जादौन ने गोरई थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव को चोरी हुई भैंसों की बरामदगी के लिए अल्टीमेटम दिया था। सोमवार को थाना गोरई में देवेंद्र कुमार द्वारा भैंस चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। कप्तान के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और इसी क्रम में गांव जवार में छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

    गांव जवार में अवैध रूप से कट्टीघर संचालित होने की सूचना पर इगलास व गोरई पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। मौके से तीन भैंस, दो कटरा, पशु अवशेष व उपकरण बरामद हुए हैं। सात आरोपितों को हिरासत में लिया है। इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।

    -

     वरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।