Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कभी मुंबई पुलिस की मुखबिर थी, आज बन गई जासूस'; मीरा ठाकुर के पति ने खाेले ऐसे राज जिसे सुनकर हर कोई हैरान

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 07:59 AM (IST)

    पति का दावा है कि मीरा को उन युवकों से महंगे तोहफे मिलते थे और उनके साथ तस्वीरें भी हैं। आशंका है कि इन्हीं युवकों के जरिए वह जासूसी गिरोह से जुड़ी। म ...और पढ़ें

    मीरा ठाकुर और उसका ईरिक्शा।

    मीरा ठाकुर और उसका ईरिक्शा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मथुरा : जासूसी करने के आरोप में कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ी गई मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर उर्फ हरिया के पति ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। माना जा रहा है कि मीरा मुंबई पुलिस की मुखबिर थी। पति का कहना है कि मुंबई के दो युवकों के संपर्क में मीरा कई वर्षों से थी।

    उनके दोनों युवकों के साथ मीरा के फोटो भी उनके पास हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह जासूसी गिरोह में इन्हीं दोनों युवकों के संपर्क में आई है।  

    meera small (1)

    मीरा के पति ने कहा, दोनों युवकों के साथ हैं मीरा के फोटो

    मीरा के पति मुकेश हलवाई का काम करते हैं। जागरण से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि मीरा से उनका कई वर्षों से विवाद चल रहा है। पहले मुकेश की मां उनके साथ रहती थी। उन पर दो बार मीरा ने जानलेवा हमला कराया। बाहरी युवकों से मुकेश की भी पिटाई कराई। इससे परेशान होकर पहले भी मुकेश ने घर छोड़ दिया था। इधर भी वह मीरा से काफी समय से अलग रह रहे हैं।

    अपनी सास पर भी मीरा ने दो बार किया था हमला, पति रहने लगा अलग

    वह बताते हैं कि मीरा शराब और जुएं की लती है। अक्सर नशे में उसके साथ मारपीट करती थी। मुकेश का दावा है कि मुंबई के दो युवक मीरा के संपर्क में कई वर्षों से थे। उन लोगों ने कई बार मीरा को कीमती तोहफे भी दिए। फोटो भी उन युवकों के साथ हैं। मुकेश का दावा है कि मीरा कई बार मुंबई गई है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि मीरा इन्हीं दोनों युवकों के जरिए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह से जुड़ी है। अगर पति मुकेश के दावे सही हैं तो मीरा बड़े गिरोह की सरगना है।

    ऐसे ही नहीं हथियार तस्करी में जेल गई

    मीरा के हथियार तस्करी के आरोप में जेल जाने से इस बात की तो पुष्टि हो रही है कि मीरा बड़े नेटवर्क से जुड़ी है। वह भले ही यहां दिखावे को ई-रिक्शा चलाती थी, लेकिन बड़े स्तर पर रेकी भी करती थी। यही कारण है कि उसके मथुरा में भी संवेदनशील स्थानों पर रेकी करने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। उसने कहां-कहां क्या किया यह पुलिस की पूछताछ मेेंं सामने आएगा,. लेकिन लोगों की आशंका जरूर बढ़ गई हैं।

    खबरें और भी

    इंस्टाग्राम में नौशाद को फालो करती है मीरा

    मीरा का मीरा गोला नाम से इंस्टाग्राम आइडी है। जासूसी के आरोप में पकड़े गए मीरा के साथी नौशाद को वह इंस्टाग्राम पर फालो करती है। इससे नौशाद से उसके संबंधों की भी पुष्टि हो रही है।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली मीरा प्रजापति की कुंडली खंगालेगी NIA, रेकी कर वीडियो पाक हैंडलर को भेजने का आरोप

    यह भी पढ़ें- वृंदावन में वाहनों की एंट्री बंद, मोहन भागवत के आगमन पर रूट डायवर्जन; इन रास्तों का करें इस्तेमाल