विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन में वाहनों की एंट्री बंद, मोहन भागवत के आगमन पर रूट डायवर्जन; इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Published: Tue, 24 Mar 2026 07:22 AM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के वृंदावन आगमन के कारण मंगलवार सुबह 6 बजे से मथुरा में विशेष ट्रैफिक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर मंगलवार सुबह छह बजे से विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया जाएगा।

यहां से वाहनों के लिए रास्ता

एसपी यातायात मनोज कुमार यादव ने बताया कि वृंदावन कट, पानीगांव चौराहा, छटीकरा, चामुंडा कट, कैलाश नगर, प्रेम मंदिर तिराहा, केशवधाम चौकी समेत कई प्रमुख स्थानों से वृंदावन की ओर भारी व सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाएगा।

  • छटीकरा, गोकुल रेस्टोरेंट और मसानी चौराहा से जाने वाले भारी वाहन मथुरा-बरेली हाईवे के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • वहीं, एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन राया कट होकर हाईवे 19 पहुंच सकेंगे।
  • फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।

एसपी यातायात मनोज यादव ने बताया कि यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। 

जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण करने आ रहे हैं संघ प्रमुख

रुक्मिणी विहार में नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण समारोह 24 मार्च काे होगा। आश्रम का लोकार्पण करने को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आ रहे हैं। रुक्मिणी विहार में रुड़की के संत महामंडलेश्वर यतींद्रानंद ने जीवनदीन आश्रम की स्थापना की है। आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर यतींद्रानंद ने कहा आश्रम का शिलान्यास संघ के सरकार्रवाह भैयाजी जोशी ने किया था। 

यह भी पढ़ें- फरसा बाबा की मौत के बाद आगरा-दिल्ली हाईवे पर हुआ था बवाल, मथुरा में हुए उपद्रव की जांच करेगी एसआइटी

यह भी पढ़ें- मथुरा में 2000 घरों की बिजली गुल, माइनस में पहुंच गया था बैलेंस; स्मार्ट प्रीपेड मीटर की काट दी गई सप्लाई


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।