पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली मीरा प्रजापति की कुंडली खंगालेगी NIA, रेकी कर वीडियो पाक हैंडलर को भेजने का आरोप
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार मीरा ठाकुर उर्फ मीरा प्रजापति की जांच अब एनआईए करेगी। मथुरा की रहने वाली मीरा पर संवेदनशील स्थानों की रेक ...और पढ़ें

मीरा ठाकुर उर्फ मीरा प्रजापति व घर में लटका ताला। जागरण
HighLights
एनआईए करेगी मथुरा की जासूस मीरा प्रजापति की जांच।
संवेदनशील स्थानों की रेकी कर वीडियो भेजने का आरोप।
ई-रिक्शा चालक मीरा की गिरफ्तारी से बस्ती वाले हैरान।
जागरण संवाददाता, मथुरा। देश की जासूसी में गिरफ्तार मीरा ठाकुर उर्फ मीरा प्रजापति की जांच एनआइए करेगी। ई-रिक्शा चलाने वाली मीरा की कुंडली खंगालने के लिए एनआइए की टीम कभी भी शहर आ सकती है। मीरा पर संवेदनशील स्थानों की रेकी कर वीडियो पाकिस्तानी हेंडलर को भेजने के आरोप हैं।
इसके बाद शहर के संवेदनशील स्थलों की रेकी की आशंका भी जताई जा रही है। जिले की खुफिया एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली मीरा के बारे में जानकारी मिलने के बाद बस्ती वाले सन्न रह गए हैं।
औरंगाबाद की महादेव कालोनी निवासी 29 वर्षीय मीरा और उसके साथी नौशाद अली निवासी मुजफ्फरपुर बिहार को गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी किया था।
आरोप है कि उसने उस पर अपने साथियों के साथ मिलकर संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए और जासूसी की। कुछ दिन पहले वह अपने गिरोह के साथियों के साथ हरिद्वार व ऋषिकेश भी गई थी। पति मुकेश से अलग रहने वाली मीरा प्रजापति करीब डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय से ई-रिक्शा चलाती थी।
स्वजन के अनुसार, 13 मार्च की रात कुछ कार सवार मीरा को अपने साथ ले गए थे, तब किसी को उसके बारे में जानकारी नहीं थी। रविवार को जब कौशांबी पुलिस ने जासूसी में पकड़े जाने की सच्चाई बताई, तब सभी सन्न रह गए। बस्ती वालों का कहना है कि सुबह दस बजे ई-रिक्शा लेकर निकलती थी और शाम को आठ बजे तक वापस आती थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- फरसा बाबा की मौत के बाद आगरा-दिल्ली हाईवे पर हुआ था बवाल, मथुरा में हुए उपद्रव की जांच करेगी एसआइटी
हसंमुख होने के साथ ही मुहल्ले के लोगों से भी ठीक संबंध थे। मुहल्ले के लोगों को भी उसकी गतिविधि ऐसी नहीं दिखाई पड़ी कि जिससे उन्हें कोई संदेह होता। सोमवार को खुफिया विभाग की टीमें भी औरंगाबाद के प्रजापति नगर में रहने वाली मां और भाई के घर पहुंची।
वहां दोनों से पूछताछ करने के बाद मीरा के घर पहुंची, जहां पर ताला लगा था। वहीं खुफिया एजेंसियों के आने की आहट से बस्ती वाले परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि सीधी दिखने वाली हंसमुख मीरा ऐसा करेगी।
गाजियाबाद से मीरा के बारे में जानकारी मिली है। हम स्थानीय स्तर पर भी मीरा के बारे में खोजबीन कर रहे हैं, उसकी गतिविधियों के बारे में भी पता कर रहे हैं।
-श्लोक कुमार, एसएसपी