विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोडवेज में भर्ती का सुनहरा मौका, अलीगढ़ में महिला परिचालकों के लिए रोजगार मेला 28 को

Published: Sat, 21 Mar 2026 01:34 PM (IST)

यह मेला मसूदाबाद बस स्टैंड पर लगेगा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और कौशल विकास मिशन के तहत प्रदेशभर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिवहन निगम में 28 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निर्धारित पात्रता के आधार पर महिला परिचालकों की भर्ती होगी।

परिक्षेत्र के प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कौशल विकास मिशन तथा एनसीसी व स्काउड संस्था के माध्यम से प्रदेश में तीन चरणों में महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, अयोध्या एवं वाराणसी परिक्षेत्र में 28 मार्च को रोजगार मेला आयोजित किए जाएंगे।

महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

इस मेले में महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। अलीगढ़ में मसूदाबाद बस स्टैंड पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांधा व प्रयागराज में 25 मार्च को व मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन एवं आजमगढ़ में 30 मार्च को रोजगार मेला लगेगा। नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ एवं गोरखपुर में एक अप्रैल को रोजगार मेला का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें- ई-लॉटरी से 22 शराब दुकानों का आवंटन, अलीगढ़ में विजयगढ़ की शॉप के लिए आए 162 आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।