Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: अलीगढ़ में गिरा मतदान का प्रतिशत, इस बार 56.62 फीसद वोट पड़े, 15 साल बाद सबसे कम हुई वोटिंग

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 08:30 AM (IST)

    Lok Sabha Election Aligarh News In Hindi 15 साल का टूटा रिकार्ड ‘फर्स्ट डिवीजन’ पास भी नहीं हो सके मतदाता। अलीगढ़ जिले में इस बार महज 56.62 प्रतिशत वो ...और पढ़ें

    Aligarh News: दोपहर के समय में खाली पड़ा था मतदान केंद्र।
    Aligarh News: दोपहर के समय में खाली पड़ा था मतदान केंद्र।

    HighLights

    1. पांच विधानसभा क्षेत्रों में किसी भी विधानसभा क्षेत्र में नहीं पड़ सके 60 प्रतिशत वोट
    2. 58.40 प्रतिशत मतदान के साथ बरौली विधानसभा क्षेत्र रहा मतदातन में सबसे अव्वल

    सुरजीत पुंढीर, जागरण, अलीगढ़। महीनों की तैयारी के बाद भी अलीगढ़ संसदीय सीट के मतदाता ‘फर्स्ट डिवीजन’ पास नहीं हो सके। पूरे जिले में महज 56.62 प्रतिशत ही वोट पड़े। पिछले तीन चुनावों में 15 साल बाद इस सीट पर इतना कम मतदान हुआ है।

    2019 के चुनाव से भी इस बार 5.02 प्रतिशत वोट कम पड़े हैं। हैरत की बात यह है कि पिछले चुनाव में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, मगर इस बार एक भी विधानसभा ऐसा नहीं कर सकी। बरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 58.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। अतरौली विधानसभा क्षेत्र में इस बार सबसे कम 54.55 प्रतिशत ही वोट पड़े हैं।

    लोकतंत्र में मतदाता के एक-एक वोट की बड़ी भूमिका होती है। राजनीतिक दल व प्रत्याशी इसकी ताकत को जानते हुए लगातार मतदाताओं से संपर्क भी करते हैं। प्रशासन भी मजबूत लोकतंत्र के लिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करता है।

    प्रशासन ने काफी किया जागरूक

    जिले में पिछले काफी समस से प्रशासन इसके लिए प्रयास कर रहा था। लोगों को जागरुक करने के लिए स्वीप अभियान संचालित किया जा रहा था। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। हर विधानसभा क्षेत्र में पांच माडल बूथ के साथ ही पिंक, युवा और दिव्यांग बूथ भी बनाए गए थे। अच्छा खासा बजट भी इन कामों पर खर्च हुआ था, मगर इसके बाद भी मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी नहीं हो सकी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Election 2024: इस बार कम मतदान ने बढ़ाई टेंशन; मथुरा में 49.49 फीसद वोटिंग, नौ गांवों ने किया बहिष्कार, 11 प्रतिशत मतदान घटा

    महज 56.62 प्रतिशत वोट पड़े

    जिले में इस बार महज 56.62 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इससे पहले 2009 के चुनाव में महज 51.00 प्रतिशत वोट पड़े थे। जिले की सभी विधानसभाएं भी इस बार मतदान में पिछले चुनाव के मुकाबले फिसड्डी साबित हुए हैं।

    • खैर में पिछले चुनाव में 62.00 प्रतिशत वोट पड़े, मगर इस बार 55.39 प्रतिशत ही मतदान हुआ।
    • इसी तरह बरौली में पिछले बार 64.00 प्रतिशत मतदान था, मगर इस बार 58.40 प्रतिशत ही वोट पड़े।
    • अतरौली में 55.63 प्रतिशत वोट पड़े थे, मगर इस साल सबसे कम 54.55 वोट पड़े।
    • कोल में 64.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यहां 57.35 प्रतिशत ही वोट पड़े।
    • शहर विधानसभा क्षेत्र में भी इस बार कम मतदाता निकले।
    • यहां पिछले चुनावों में कुल 60.00 प्रतिशत वोट पड़े थे, मगर इस बार 57.49 प्रतिशत ही संख्या रही।
    • ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्र के मतदाता भी इस बार मतदान में पिछड़ गए हैं।

    तीन बार ही ‘फर्स्ट डिवीजन’ हुए पास

    अलीगढ़ संसदीय सीट पर अब तक 18 चुनावों का मतदान हो चुका है। इसमें तीन बार ही मतदाता‘फर्स्ट डिवीजन’ पास हुए हैं। इसमें आपातकाल के बाद 1977 में सबसे अधिक 64.79 प्रतिशत वोट पड़े थे। 1971 में भी 61.30 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा 2019 के चुनावों में 61.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा अन्य 15 चुनावों में 60 प्रतिशत से कम ही वोट पड़े हैं। 1996 में सबसे कम 40.67 प्रतिशत वोट पड़े थे।

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: मैनपुरी के मैदान में एक और नए चेहरे की एंट्री, पहली बार बहन के लिए चुनावी क्षेत्र में उतरीं पूनम

    पिछले लोकसभा चुनावों में हुए मतदान पर नजर

    • क्षेत्र, 2014, 2019, 2024
    • खैर, 60.81, 62.0, 55.39
    • बरौली, 61.78, 64.0, 58.40
    • अतरौली, 55.63,64.0, 54.55
    • कोल, 57.75, 64.74, 57.35
    • अलीगढ़, 60.75, 60.0, 57.49

    -

    कब कितना हुआ मतदान

    • वर्ष, प्रतिशत
    • 1952,48.23
    • 1957,50.40
    • 1962, 54.82
    • 1967, 56.84
    • 1971, 61.30
    • 1977, 64.79
    • 1980, 50.22
    • 1984, 55.17
    • 1989, 50.55
    • 1991, 50.49
    • 1996, 40.67
    • 1998, 50.27
    • 1999, 45.06
    • 2004, 47.25
    • 2009, 51.00
    • 2014, 59.36
    • 2019, 61.64
    • 2024, 56.62

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: अखिलेश यादव ने कासगंज में लगाई सेंध, कल्याण सिंह के नजदीकी रहे पूर्व विधायक के बेटे को दिलाई सपा की सदस्यता

    लोकसभा चुनावों में किसको कितने वोट मिले

    • दल, 2014, 2019
    • भाजपा,48.34, 56.42
    • बसपा, 21.40,36.71
    • कांग्रेस, 5.86, 4.37
    • सपा, 21.25,-

    (वोट प्रतिशत में हैं। 2019 में सपा व बसपा का गठबंधन था)