Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: मैनपुरी के मैदान में एक और नए चेहरे की एंट्री, पहली बार बहन के लिए चुनावी क्षेत्र में उतरीं पूनम

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 07:41 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 Mainpuri Seat पुत्री अदिति के बाद अब सपा प्रत्याशी की बहन पूनम रावत डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार के मैदान में उतरी हैं। डिंप ...और पढ़ें

    Mainpuri News: मैनपुरी में बहन डिंपल यादव के लिए वोट मांगने के लिए निकली पूनम रावत।
    Mainpuri News: मैनपुरी में बहन डिंपल यादव के लिए वोट मांगने के लिए निकली पूनम रावत।

    HighLights

    1. पूनम ने हाल ही में लिया है सेना से वीआरएस
    2. सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की छोटी बहन हैं पूनम रावत

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। प्रदेश की सबसे हॉट कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने के लिए सपा और भाजपा पूरी ताकत से जुटी है। इन दिनों सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की पुत्री अदिति गांव-गांव संपर्क कर लोगों से मां के पक्ष मतदान करने की अपील कर रही हैं तो वहीं अब उनकी बहन भी चुनाव प्रचार के मैदान में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने नगर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया और सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

    इस लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रत्याशी डिंपल यादव की पुत्री अदिति यादव प्रचार करती नजर आई तो वहीं अब यहां एक और नए चेहरे की भी एंट्री हो गई। ये नया चेहरा सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की छोटी बहन पूनम रावत का है। वह सेना में अधिकारी के पद पर नौकरी करती थीं। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने वीआरएस ले लिया है।

    Read Also: Election 2024: इस बार कम मतदान ने बढ़ाई टेंशन; मथुरा में 49.49 फीसद वोटिंग, नौ गांवों ने किया बहिष्कार, 11 प्रतिशत मतदान घटा

    सपा कार्यालय में पहुंचकर की मुलाकात

    शुक्रवार को पूनम रावत अपनी बहन डिंपल यादव के साथ सपा कार्यालय पहुंची। जहां डिंपल ने पार्टी पदाधिकारियों से उनकी भेंट कराई। इसके बाद वह सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी के साथ चुनाव प्रचार में निकल गईं। उन्होंने नगर के आवास विकास, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, करहल रोड पर घर-घर जाकर लोगों से सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: यूपी में लू की मार, तेज हवाओं का अलर्ट, सीजन का सबसे गरम दिन रहा शुक्रवार, मथुरा में आंधी से 70 गांव अंधेरे में डूबे

    इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मैनपुरी जनता का प्यार मेरी बहन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है। ये सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इसलिए जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। इस मौके पर सपा महिला सभा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    खबरें और भी