Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aligarh: मोबाइल फटने पर कंपनी से मांगा एक करोड़ मुआवजा, जीवन के महत्वपूर्ण पलों को किया था कैद, डाटा हुआ डिलीट

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 07:48 AM (IST)

    अलीगढ़ में एक युवक का मोबाइल फटने पर पूरा डाटा डिलीट हो गया। उस मोबाइल में उसने अपनी शादी की तस्वीरों को कैद किया था। जीवन के निजी पलों उसके मोबाइल मे ...और पढ़ें

    मोबाइल फटने पर डिलीट हुआ डाटा, कंपनी से मांगा एक करोड़ मुआवजा
    मोबाइल फटने पर डिलीट हुआ डाटा, कंपनी से मांगा एक करोड़ मुआवजा

    HighLights

    1. कहा है कि फोटो दोबारा शादी करने पर ही आ सकेंगे
    2. उसकी शादी में 51 लाख रुपये खर्च हुए थे

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अलीगढ़ में धनीपुर मंडी के युवक का मोबाइल फोन फटने के चलते पूरा डाटा डिलीट हो गया। उसकी शादी के फोटो तक गायब हो गए। इससे वह सदमे में है। युवक ने अधिवक्ता के माध्यम से फोन निर्माता कंपनी को कानूनी नोटिस भेजकर 99 लाख 29 हजार पांच सौ रुपये का मुआवजा मांगा है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया है।

    14 अगस्त 2020 को खरीदा था मोबाइल

    अधिवक्ता चौधरी इफराहीम हुसैन ने बताया कि धनीपुर मंडी निवासी प्रेमराज सिंह ने 14 अगस्त 2020 को रेलवे रोड स्थित दुकान से 29 हजार 500 रुपये में मोबाइल फोन खरीदा था। पांच अगस्त को फोन गर्म हुआ तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद 12 अगस्त को जेब में रखा फोन फट गया। उनके जांघ में चोट आई थी। फोन में प्रेमराज की शादी की एल्बम सहित अन्य जरूरी कागजात थे।

    खाे दिए जीवन के महत्वपूर्ण पल

    ऐसे में अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को खोने के चलते वह सदमे में आ गए। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अब उन्होंने फोन निर्माता कंपनी को नोटिस भेजा गया है। इसमें कहा है कि फोटो तभी वापस आ सकते हैं, जब दोबारा शादी होगी। इसके लिए 51 लाख रुपये खर्च होंगे।

    ये भी पढ़ेंः Etah News: पूर्व चेयरमैन के पु्त्र की बंदूकबाजी; जन्माष्टमी पर गोली मारकर फोड़ी दही-हांडी की मटकी, केस दर्ज

    इसके अलावा 29 हजार 500 रुपये फोन की कीमत और 48 लाख रुपये मानसिक क्षति के रूप में मुआवजा मांगा है। अधिवक्ता ने बताया कि अगर 15 दिन में रुपये नहीं मिले तो जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया जाएगा। 

    खबरें और भी