Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Etah News: पूर्व चेयरमैन के पु्त्र की बंदूकबाजी; जन्माष्टमी पर गोली मारकर फोड़ी दही-हांडी की मटकी, केस दर्ज

    By pravesh dixitEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 07:21 AM (IST)

    Etah Latest News In Hindi हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंध है। पुलिस का कहना है कि सरेआम कानून का उल्लंघन हुआ है। हर्ष फायरिंग के दौरान जरा सी चूक होने ...और पढ़ें

    जन्माष्टमी पर पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने गोली मारकर फोड़ी मटकी
    जन्माष्टमी पर पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने गोली मारकर फोड़ी मटकी

    HighLights

    1. गाेली चलाते युवक का वीडियो वायरल
    2. हर्ष फायरिंग की पुलिस ने दर्ज कराई एफआइआर

    एटा, जागरण संवाददाता। एटा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में जैथरा के पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली चलाकर मटकी फोड़ी गई। घटना के वक्त कई युवक डांस कर रहे थे, जरा सी चूक हाेने पर लोगों की जान भी जा सकती थी। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली। आरोपित अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है।

    रिपीटर गन लेकर आया था साथ

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन जैथरा के मुहल्ला बस्ती में कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें पूर्व चेयरमेन विजेंद्र सिंह का पुत्र अखंड प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ मौजूद था। उसके पास रिपीटर लाइसेंसी गन थी। वायरल वीडियो में डीजे की धुन पर कई लड़के डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच युवक गन से ऊपर लटकी मटकी पर निशाना साधता है। उसने दो फायर किए, दूसरी बार में गोली मटकी में जा लगी।

    मटकी फूटने का वीडियो वायरल हुआ

    मटकी फूटने के बाद उसमें रखी सामग्री हवा में बिखरती दिखाई दे रही है। यह वीडियो किसने बनाया यह अभी साफ नहीं हो सका है। इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो शुक्रवार शाम तेजी से प्रसारित होने लगा और चर्चा होने लगी कि परंपरा से अलग हटकर मटकी को गोली से क्यों फोड़ा गया।

    हर्ष फायरिंग पर है प्रतिबंध

    मामला एक दिन पूर्व ही अधिकारियों के संज्ञान में आ गया था और उनके पास भी वीडियो पहुंच गया। यह वीडियो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन का बताया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी