Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दामाद के साथ रहने को लेकर अड़ी सास, पति को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे; 5 लाख के जेवर पर भी बताया पूरा सच

    Updated: Wed, 16 Apr 2025 04:16 PM (IST)

    अलीगढ़ में एक चौंकाने वाले मामले में एक सास ने अपनी बेटी की शादी से नौ दिन पहले होने वाले दामाद के साथ भागने का फैसला किया। अब वापस आने के बाद उसने अप ...और पढ़ें

    दामाद के साथ रहने को लेकर अड़ी सास, पति को लेकर भी किए चौंकाने वाले खुलासे
    दामाद के साथ रहने को लेकर अड़ी सास, पति को लेकर भी किए चौंकाने वाले खुलासे

    जागरण संवाददता, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बेटी की शादी से नौ दिन पहले होने वाले दामाद के साथ भागी सास मामले में अब नया खुलासा हुआ है।

    छह अप्रैल को होने वाले दामाद संग फरार हुई सास 16 अप्रैल को वापस आ गई है। सपना ने होने वाले दामाद के साथ भागने को लेकर मीडिया से अपनी मजबूरी बताया है। उसका कहना है कि राहुल के साथ बेटी का रिश्ता मैंने तय किया था। शादी से कुछ दिन पहले मेरा पति मुझ पर शक करने लगा। राहुल से अवैध संबंध बताने लगा शराब पीकर मारपीट करता था। कई बार समझाने पर भी नहीं माना तो उसने सभी बातें राहुल के साथ साझा। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया ।

    दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े

    राहुल और सपना दोनों घर वाले आ गए हैं लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। राहुल ने बताया कि वह दोनों आठ अप्रैल को बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंच गए। वहां एक होटल में रहकर काम तलाश रहा था। वहीं पांच लाख का सोना औऱ तीन लाख नकद ले जाने के आरोप को दोनों ने गलत बताया है।

    इसे भी पढ़ें: सास-दामाद की चर्चित जोड़ी 9 दिन बाद लौटी, दोनों पहुंचे थाने... आज ही के दिन होनी थी शिवानी-राहुल की शादी