यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP Suspension: अलीगढ़ में एक हो गए ‘आम आदमी’ और ‘समाजवादी’, सांसदों की बहाली को लेकर किया धरना प्रदर्शन
निलंबित सांसदों की बहाली को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर संयुक्त प्रदर्शन किया। कले ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। निलंबित सांसदों की बहाली को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर संयुक्त प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट गेट पर धरने को लेकर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इससे पहले सपाई तस्वीर महल पर लगी बेरिकेडिंग को हटाते और धक्कामुक्की करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी नेताओं ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र को खतरे में डालने का आरोप लगाया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष जादौन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता तस्वीर महल पर पहुंचे। यहां सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर व पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह की उपस्थिति में पहले से ही कलेक्ट्रेट गेट पर धरना चल रहा था।
कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क के दूसरी और धरने पर बैठ गए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी आ गए। साथ में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह उनके धरने पर पहुंचे और आग्रह कर उन्हें साथ आने का आग्रह किया। इसके बाद तीनों दलों ने एक साथ धरना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: राजौरी आतंकी हमले में कानपुर का लाल हुआ बलिदान, गांव में पसरा मातम; 2013 में सेना में हुआ था शामिल
यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav On BJP: छत पर चढ़ा सांड तो अखिलेश यादव ने अर्थव्यवस्था को लेकर BJP से पूछ लिया ये सवाल...