Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में आबकारी विभाग का एक्शन: ओवर रेटिंग व तस्करी पर शराब दुकानों की जांच, हरियाणा सीमा की विशेष निगरानी

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 03:07 PM (IST)

    जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने स्वच्छता, ब्रांड उपलब्धता, सीसीटीवी और पीओएस बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नीति उल्लंघन पर कड़ी कार् ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। ओवररेटिंग व शराब तस्करी की शिकायतों के बाद जिले में आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को खैर तहसील से लेकर शहर तक की दुकानों की जांच पड़ताल की गई। हरियाणा सीमा क्षेत्र से जुड़ी दुकानों की विशेष निगरानी की गई।

    जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि खैर के आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने विभागीय स्टाफ के साथ क्षेत्र की फुटकर देशी शराब, कंपोजिट दुकानों व माडल शाप का निरीक्षण किया।

    इस दौरान दुकानों एवं कैंटीन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, दुकान के बाहर मदिरा सेवन पूर्णत प्रतिबंधित करने व ग्राहकों की मांग के अनुरूप अधिकृत ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    डीएम के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग की टीम ने की जांच पड़ताल

    आबाकरी अधिकारी ने कहा है कि इसके अतिरिक्त पर्याप्त स्टाक बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने, पाश मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आबकारी नीति के उल्लंघन, अवैध मंदिरा बिक्री, ओवररेटिंग अव व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

    प्रसारित पोस्ट पर आपत्ति

    इंटरनेट मीडिया पर आबकारी विभाग से जुड़ी एक पोस्ट प्रसारित हो रही है। इसमें खैर तहसील से जुड़े लाइसेंस के ग्रुप पर निरीक्षक के स्तर से स्टाक रजिस्टर व शिकायत पंजिका क्षेत्रीय कार्यालय से ही वितरित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि इसके पीछे की मंशा है कि अनुज्ञापियों को विभागीय प्रारूप के अनुरूप पंजिकाएं प्राप्त हों। अब लाइसेंस इस पर आपत्ति कर रहे हैं। तर्क है कि पहले इस तरह का कभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें- शादी से पहले बड़ा तोहफा देगी यूपी सरकार, टी-20 विश्व कप विजेता रिंकू सिंह बनेंगे आरएसओ

    खबरें और भी