Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी से पहले बड़ा तोहफा देगी यूपी सरकार, टी-20 विश्व कप विजेता रिंकू सिंह बनेंगे आरएसओ

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 10:49 AM (IST)

    सरकार की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी सेवा देने की नीति के तहत उन्हें यह पद मिलेगा। पहले उन्हें शिक्षा विभाग में बीएसए पद देने पर विचार हुआ था ...और पढ़ें

    रिंकू सिंह।

    रिंकू सिंह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उत्तरप्रदेश खेल निदेशालय की ओर से भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) का पद सौंपने की तैयारी चल रही है। सरकार ने वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी सेवा देने की नीति बनाई थी।

    इसमें क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी का पद भी शामिल था। भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 विश्वकप विजेता बनने पर टीम सदस्य रहे रिंकू को ये पद सौंपने की तैयारी चल रही है।

    अब तक नौ विभागों में कुल 24 पद चिह्नित किए जा चुके हैं

    प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत अब तक नौ विभागों में कुल 24 पद चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें ओलिंपिक, पैरालिंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल, कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को क, ख, ग श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।

    रिंकू सिंह आईसीसी टी-20 विश्वकप 2026 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। इसलिए आरएसओ पद पर उनके नाम पर सहमति भी बनाई गई है।

    पहले बीएसए पद की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय भी किया गया था

    संभावना है कि दो से तीन दिनों में निदेशालय की ओर से इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया जाए। इससे पूर्व रिंकू को शिक्षा विभाग में बीएसए पद की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय भी किया गया था। मगर बाद में इस निर्णय को निरस्त कर दिया गया था। अब खेल के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- मन्नत पूरी होने के बाद मां बगलामुखी के दरबार में रिंकू सिंह, दीप जलाया और भोग लगाया; बोले-आशीर्वाद से मिली विश्वकप में जीत

    खबरें और भी