विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi: रामलला का आशीर्वाद लेकर अलीगढ़ से चुनावी शंखनाद करेंगे पीएम माेदी, पश्चिमी यूपी संग साधेंगे मध्य उत्तर प्रदेश

Published: Mon, 15 Jan 2024 11:27 AM (IST)

Aligarh News In Hindi Pm Modi Visits भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने रैली की तैयारियों को लेकर ...और पढ़ें

रामलला का आशीर्वाद लेकर अलीगढ़ से चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री माेदी
रामलला का आशीर्वाद लेकर अलीगढ़ से चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री माेदी

HighLights

  1. 25 जनवरी को पीएम अलीगढ़ में संबोधित करेंगे सभा
  2. ब्रज क्षेत्र के पांच लाख लोगों को रैली में बुलाने का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। माहौल राममय है। तैयारी आम चुनाव की भी है। विपक्षी गठबंधन सीट बंटवारे को लेकर मंथन में लगे हैं। भाजपा भी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद माहौल चुनावी रंग में रंगने जा रही है। रामलला का आशीर्वाद लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को अलीगढ़ में ब्रज क्षेत्र की रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री रहते जिले में यह उनका पांचवां दौरा होगा।

भाजपा के लिए अलीगढ़ राजनीति का वो केंद्र हैं, जहां से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश को कवर करती है। रैली की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को ताला नगरी स्थित मैदान का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

ब्रज क्षेत्र की 13 सीटें हैं

ब्रज क्षेत्र के तीनों मंडलों अलीगढ़, आगरा और बरेली में लोकसभा की 13 और विधानसभा की 65 सीट हैं। 2019 के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने मैनपुरी सीट को छोड़कर सभी पर जीत हासिल की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 65 में से 54 सीट जीती थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए पुराने रिकार्ड को बरकरार रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।

ये भी पढ़ेंः Agra: अजब-गजब चोर, व्यापारी का घर साफ कर चोरों ने गूगल लोकेशन पर बुलाई कार, सुबह मिले टूटे ताले, CCTV में कैद गाड़ी

इस बार चुनाव का परिदृश्य भी बदलने जा रहा है। 2019 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस और सपा ही एक साथ थे। इस बार आइएनडीआइए बना है। गठबंधन के प्रत्याशी से मुकाबला हो सकता है। भाजपा इसी के लिए अपनी तैयार कर रही है।

ब्रज क्षेत्र में 65 विधानसभा सीटें हैं

अलीगढ़ में ब्रज क्षेत्र की रैली खास मायने रखती है। अलीगढ़ के खैर और इगलास विधानसभा क्षेत्र मेरठ और मथुरा से जुड़े हुए हैं। ये जाट बाहुल्य क्षेत्र हैं। इसी तरह अतरौली और छर्रा विधानसभा सीट हाथरस, एटा-कासंगज, बदायूं, पीलीभीत, बरेली आदि को जोड़ती हैं।

ये भी पढ़ेंः School Closed: कोहरा और शीतलहर के चलते आठवीं के स्कूलों में 20 तक छुट्टी, मुरादाबाद में भीषण ठंड से जन जीवन प्रभावित

पीएम मोदी अलीगढ़ से ब्रज क्षेत्र के बहाने पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार के विकास कार्यों का संदेश देंगे। भाजपा सरकार में अलीगढ़ डिफेंस कारीडोर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्व विद्यालय नींव रखी। प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान इनका लोकार्पण कर सकते हैं। साथ ही विकास कार्यों के बहाने ही मोदी विपक्ष पर हमलावर होंगे।

ऐसे समझें ब्रज क्षेत्र को

ब्रज क्षेत्र में बरेली, आगरा व अलीगढ़ शामिल हैं। कुल 65 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 54 भाजपा के पास हैं। एक रालोद और 10 सपा के पास हैं। ब्रज क्षेत्र में कुल 13 लोकसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 12 पर भाजपा और एक पर सपा (मैनपुरी) का कब्जा है।

तीनों मंडलों के विधानसभा क्षेत्र

आगरा मंडल में 23 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 19 सीटों पर भाजपा और चार पर सपा विधायक हैं। अलीगढ़ मंडल में 17 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 15 में भाजपा विधायक हैं। हाथरस जिले की सादाबाद सीट पर रालोद और कासगंज की पटियाली पर सपा का कब्जा है। बरेली मंडल में 25 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 20 भाजपा के पास और पांच सपा के पास हैं।

तीनों मंडलों के लोकसभा क्षेत्र

आगरा में पांच लोकसभा क्षेत्र हैं। चार पर भाजपा का कब्जा है। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव हैं। अलीगढ़ मंडल में तीन अलीगढ़, हाथरस व कासगंज-एटा संसदीय क्षेत्र हैं। तीनों पर भाजपा का कब्जा है। बरेली मंडल में पांच संसदीय क्षेत्र हैं। पांचों पर भाजपा का कब्जा है।

अलीगढ़ में पीएम मोदी के दौरे

2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के प्रत्याशी के तौर पर नुमाइश मैदान में सभा संबोधित की

2017 में यूपी विधान सभा चुनाव में नुमाइश मैदान में रैली की

2019 में लोकसभा चुनाव में नुमाइश मैदान में सभा संबोधित की

2021 में राजा महेंद्र प्रताप राज्य यूनिवर्सिटी में सभा की

2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में नुमाइश मैदान में सभा की। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।