Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections 2024: अलीगढ़ नहीं बुलंदशहर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे PM Modi, प्राण प्रतिष्ठा के बाद 25 को रैली

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 09:16 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 Campaign PM Modi Rally यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा की नजर है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्र ...और पढ़ें

    Aligarh News: अलीगढ़ नहीं, अब बुलंदशहर में होगी पीएम मोदी की रैली
    Aligarh News: अलीगढ़ नहीं, अब बुलंदशहर में होगी पीएम मोदी की रैली

    HighLights

    1. यूपी से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी
    2. अलीगढ़ की जगह बुलंदशहर में होगी पीएम की रैली

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़/मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 जनवरी को बुलंदशहर में एक जनसभा संबोधित करेंगे। पहले यह जनसभा अलीगढ़ में प्रस्तावित थी। इसमें प्रधानमंत्री विकासपरक योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस करेंगे। राजनीतिक दृष्टि से यह जनसभा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    भाजपा चुनावी तार कसने के लिए विकास और जन कल्याण की नीतियों को लेकर लोगों के बीच पहुंच रही है। इस बीच बुलंदशहर में महिला मोर्चा एवं हापुड़ में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। पहले ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय किया गया, जिसके लिए प्रदेश इकाई तैयारी में जुट गई थी।

    अलीगढ़ के स्थान पर बुलंदशहर

    केंद्रीय इकाई के हस्तक्षेप से पीएम नरेन्द्र मोदी का अलीगढ़ का कार्यक्रम बुलंदशहर में शिफ्ट किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने बताया कि बुलंदशहर में प्रधानमंत्री की जनसभा का स्थल मंगलवार रात तय कर लिया जाएगा।

    पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों को लेकर बुधवार से बैठक शुरू कर दी जाएगी। संगठन पूरी तरह तैयार है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन स्तर को सुधारा है।

    खबरें और भी

    मंगलवार को रैली का स्थान बदलने की सूचना से अलीगढ़ की तैयारी धरी रह गई। पदाधिकारी अब बुलंदशहर की रैली के लिए भीड़ जुटाने की तैयारी में जुट गए हैं। तीन दिन से भाजपा कार्यकर्ता पीएम की रैली की तैयारियों में लगे थे। मंगलवार को भी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, रैली प्रभारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल और ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने तालानगरी में मैदान का दौरा किया।

    ये भी पढ़ेंः Ram Mandir: 22 जनवरी को मुस्लिम बस्तियों में दीवाली मनाई जाएगी, घर-घर जलेंगे दिए, आगरा में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने बांटे दीपक

    सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रैली की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रैली में पांच लाख से ज्यादा लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार दुनिया को अपनी क्षमता का परिचय दिया है, उसी प्रकार उनके आगमन का स्वागत होना चाहिए।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी में प्रचंड शीतलहर का 'वार', 36 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कब मिलेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी से राहत पढ़ें अपडेट