विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RSS Chief Mohan Bhagwat: सर संघ चालक मोहन भागवत ने लगाई शाखा, हिंदू समाज से किया एकजुट रहने का आह्वान

Published: Sat, 19 Apr 2025 08:55 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 19 Apr 2025 10:28 AM (GMT+05:30)

RSS Chief Mohan Bhagwat Aligarh Visit राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत अपने पांच दिवसीय प्रवास के तीसरे ...और पढ़ें

Aligarh News: सर संघ चालक डॉक्टर मोहन भागवत। फाइल
Aligarh News: सर संघ चालक डॉक्टर मोहन भागवत। फाइल

HighLights

  1. एचबी इंटर कॉलेज पहुंचकर सनातन शाखा में शामिल हुए
  2. शाखा में करीब 40 स्वयं स्वयंसेवक थे

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत नेे एकता पर जोर दिया। अलीगढ़ प्रवास के तीसरे दिन शनिवार को सुबह वे एचबी इंटर कालेज पहुंचकर सनातन शाखा में शामिल हुए। इस शाखा में करीब 40 स्वयं स्वयंसेवक थे। बौद्धिक सत्र में उन्होंने विचार रखे। यहां संघ प्रमुख का इस कालेज में तीसरी बार आगमन हुआ है। इससे पहले 2007 में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

सर संघ चालक बनने पर 2011 में जब आए तो इसी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था। शाम को संघ प्रमुख पंचनगरी की भगत सिंह (विद्यार्थी) शाखा में शामिल होंगे, जिसमें 60 से 65 छात्र शामिल होंगे। प्रवास के चौथे दिन रविवार को केशव सेवा धाम में ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

हिंदू समाज से किया आह्वान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदू समाज जाति-पात से ऊपर उठे। समाज में एक कुआं, एक श्मशान और एक ही स्थान पर होलिका स्थान हो। उन्होंने कहा कि संघ की प्राथमिकता में सामाजिक समरसता प्रमुख रूप से शामिल है। संघ के शताब्दी वर्ष में देशभर में हिंदू सम्मेलन कर हिंदू समाज को जाग्रत किया जाएगा।

संघ प्रमुख ने परिवारों को जोड़ने पर भी पूरा जोर दिया। संघ प्रमुख ने केशव सेवाधाम शुक्रवार सुबह 10 बजे से ब्रज प्रांत के 29 जिला प्रचारक और आठ विभाग प्रचारकों संग बैठक की। उन्होंने शताब्दी वर्ष और पंच परिवर्तन पर चर्चा की। संघ के कार्य विस्तार पर पूर्व की तरह जोर देते हुए कहा कि स्वयंसेवक प्रत्येक गांव और बस्ती में संपर्क कर लोगों को एकजुट होने के लिए प्रेरित करें।

स्वयंसेवकों ने किया त्याग

उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा में स्वयंसेवकों ने एक से बढ़कर एक त्याग किया है। उनकी तपस्या के बल पर ही हम इतनी लंबी यात्रा कर पाए हैं। शताब्दी वर्ष उनके स्मरण का भी समय है। संघ प्रमुख ने कहा कि इस दौरान हिंदू सम्मेलन के माध्यम से हिंदू शक्ति को भी जागृत करने का काम किया जाए।

विजयदशी पर बैठकें

विजयदशमी पर बड़े स्तर पर जिला केंद्रों पर नागरिक गोष्ठी, सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित की जाएं। शाखाओं की संख्या बढ़ाई जाए। युवा सम्मेलन आयोजित हों। समाज परिवर्तन के लिए कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, ‘स्व’ का जागरण व नागरिक कर्तव्य पर भी ध्यान दिया जाएगा।

संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत के आगवन को लेकर एचबी इंटर कालेज में की गई सजावट। जागरण

संघ प्रमुख ने कहा कि बेहतर राष्ट्र निर्माण संघ की प्राथमिकता है। नागरिक गोष्ठियों के माध्यम से प्रबुद्धजन को संघ से जोड़ने का काम किया जाए। खंड व नगर केंद्रों पर सामाजिक सद्भाव बैठकों में एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। संघ के सौवें वर्ष में एक सप्ताह तक अधिकतम स्थानों पर शाखाएं लगाई जाएंगी। इससे नए स्वयंसेवकों को जोड़ने का काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चार की मौत: बेटे की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे माता-पिता, डंपर से टकराई कार

ये भी पढ़ेंः सपा सांसद के घर सुरक्षा बढ़ाई, रामजीलाल सुमन के आवास पर हमले के बाद आज आगरा आएंगे अखिलेश यादव

20 को होगी पदाधिकारियों की बैठक

प्रवास के चौथे दिन रविवार को डा. भागवत ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इनमें प्रांत कार्यवाह, प्रांत संचालक, प्रांत सेवा प्रमुख, प्रांत शारीरिक शिक्षा प्रमुख आदि शामिल होंगे। इनकी संख्या 50 से 60 होगी। केशव सेवा धाम में अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले, अखिल भारतीय कार्यकारिणी आमंत्रित सदस्य डा. दिनेश, अखिल भारतीय कार्य कारिणी सदस्य अजीत महापात्रा, अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगजीत सिंह, क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र रुके हुए हैं। ये शाखाओं में भी जा सकते हैं। क्षेत्रीय प्रचारक की देखरेख में ही पूरा आयोजन हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।