Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    School Closed: भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, अलीगढ़ में 25 मई को सभी स्कूल बंद; DM का आदेश

    Updated: Sun, 24 May 2026 02:54 PM (IST)

    अलीगढ़ में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी ने 25 मई को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। डीएम ने 25 मई को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

    अलीगढ़ में तेज गर्मी और लू की आशंंका व्यक्त की गई है

    मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में जिले में तेज गर्मी और लू चलने की आशंका जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बढ़ता तापमान बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। विद्यालय आने-जाने के दौरान विद्यार्थियों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- 'न्याय पालिका पर भरोसा था और इंसाफ किया', आजम व अब्दुल्ला की सजा 10 साल हुई तो आखिर क्यों बोले पूर्व मंत्री नवेद मियां?

    डीएम ने की अभिभावकों से अपील

    डीएम ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चे अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें तथा उन्हें पर्याप्त पानी, हल्का भोजन और जरूरी सावधानियां उपलब्ध कराई जाएं। प्रशासन ने लोगों से हीटवेव को लेकर सतर्क रहने की भी अपील की है।

    यह भी पढ़ें- अच्छी खबर: अब देहरादून जाना होगा आसान, शाहजहांपुर जंक्शन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

    खबरें और भी