राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अलीगढ़ पहुंचे सुरेंद्र दिलेर, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
राज्यमंत्री बनने के बाद सुरेंद्र दिलेर पहली बार अपने गृह जनपद अलीगढ़ पहुंचे, जहां क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। ...और पढ़ें

हामिदपुर में सुरेंद्र दिलेर का स्वागत करते योगेश प्रधान, रामगोपाल शर्मा व अन्य

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार गृह जनपद अलीगढ़ पहुंचे सुरेंद्र दिलेर का क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।
जेवर टोल प्लाजा से शुरू हुआ उनका काफिला टप्पल, जट्टारी और खैर क्षेत्र से गुजरते हुए विभिन्न स्थानों पर पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं चांदी का मुकुट भेंट कर अभिनंदन किया।
गौतमबुद्धनगर जेवर के रास्ते अपनी कार फॉर्चूनर से दोपहर 12 बजे गांव हामिदपुर पहुंचे राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर का पूर्व प्रधान व जिलापंचायत सदस्य योगेश प्रधान के कार्यालय पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने फूल मालाओं व योगेश प्रधान ने चांदी का मुकुट पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर कार छोड़कर बुलेट मोटरसाइकिल की सवारी की। अपने नेता को इस अंदाज में देखकर युवाओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूरे मार्ग में समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं टप्पल कस्बा के मणि मंदिर पर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन कर मणि मंदिर के महंत बजरंग गिरी जी से आशीर्वाद लिया।
जनता के अपार स्नेह से अभिभूत सुरेंद्र दिलेर ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें अपने दिवंगत पिता की कमी बेहद महसूस होती थी, लेकिन क्षेत्र की जनता ने उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।
बताते चलें कि दिलेर परिवार की तीसरी पीढ़ी राजनीति में सक्रिय है। सुरेंद्र दिलेर के दादा किशन लाल दिलेर तथा पिता राजवीर दिलेर ने क्षेत्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए अब सुरेंद्र दिलेर भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
खबरें और भी
इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ चंद्रप्रकाश पांचाल, पूर्व प्रधान प्रवीण पांचाल, गेल इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ भाजपा नेता शेर सिंह, रामगोपाल शर्मा, आरिफ अली टप्पल, ललित प्रधान टप्पल, अशोक हामिदपुर, ज्ञान चौधरी, हरकेश, रिंकू चौधरी, निवेश पांचाल, प्रियांशु पांचाल, चमन डीलर, मयंक अत्री, आलोक अत्री, पूर्व चेयरमैन मनवीर सिंह, डॉ. चौहान, आदि लोग स्वागत समारोह के दौरान मौजूद रहे।