अलीगढ़ में सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत
अलीगढ़ के पनेठी क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो ट्रकों की भीषण टक्कर में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना ट्रक चालक को नींद आने के कारण ह ...और पढ़ें

HighLights
अलीगढ़ के पनेठी में दो ट्रकों की टक्कर।
हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत।
ट्रक चालक को नींद आने से हुआ हादसा।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मंगलवार तड़के ट्रकों की भिड़ंत में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव समगुदा निवासी शिवपाल सिंह ट्रक लेकर हरियाणा के यमुनानगर जा रहे थे। ट्रक में पेपर रोल लदे हुए थे।
दो ट्रकों की भिड़ंत में बच्ची समेत तीन की मौत
इस ट्रक में उनके साथ परिवार के सदस्य भी सवार थे, जिन्हें अलीगढ़ जाना था। इनमें उनके पुत्र नितेश के अलावा वीरेंद्र, विजयनंदनी, सूर्यांश और सूर्यांशी शामिल थे। जिले के अकराबाद क्षेत्र में उनके ट्रक की आगे चल रहे बालू लदे ट्रक से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि चालक शिवपाल सिंह को झपकी आ गई थी, जिससे उनका ट्रक आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया।
हादसे में नितेश की मौके पर हुई मौत
हादसे में वीरेंद्र और नितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजयनंदनी, सूर्यांश और सूर्यांशी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान तीन वर्षीय सूर्यांशी ने भी दम तोड़ दिया।