Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था, तीन प्रमुख मार्ग 16 जुलाई से होंगे वन-वे

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 07:30 AM (IST)

    अलीगढ़ नगर निगम ने 16 जुलाई से शहर के तीन प्रमुख मार्गों को वन-वे करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था यातायात को सुगम बनाने और व्यापारियों व ग्राहकों ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. 16 जुलाई से अलीगढ़ के तीन मार्ग वन-वे होंगे

    2. यातायात सुगम बनाने और जाम से निजात मिलेगी

    3. नगर निगम ने व्यापारियों संग बैठक कर निर्णय लिया

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नगर निगम ने सेंटर प्वाइंट, गांधी आई हॉस्पिटल, समद रोड, अचलताल, पालीवॉल रोड, हाथरस अड्डा जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात सुव्यवस्थित कर व्यापारियों को राहत देने का कदम उठाया है। शहर के तीन प्रमुख मार्गों को प्रथम चरण में वन-वे करने के लिए चिह्नित किया गया है।

    16 जुलाई से ये मार्ग पूरी तरह वन-वे (एकल दिशा मार्ग) कर दिए जाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार सिंह, एसीएम-2 दिग्विजय सिंह व व्यापारियों संग बैठक की।

    नगर निगम सभागार में व्यापारियों संग नगर आयुक्त ने बैठक कर लिया निर्णय

    नगर आयुक्त ने बताया कि व्यापारियों व शहरवासियों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन मार्गों को वन-वे करने का निर्णय किया गया है। इसमें स्टेशन रोड (मधपुरा) से सेंटर प्वाइंट, गांधी आई हॉस्पिटल से समद रोड हाेते हुए सेंटर प्वाइंट तक और अचलताल से पालीवॉल रोड व हाथरस अड्डा तक तीन मार्गों को प्रथम चरण में चिह्नित किया गया है। इससे व्यापारियों और ग्राहकों को भी सहूलियत होगी। साथ में शहरवासियों को भी जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- हाथरस: पोस्टमैन की बेटी शिवानी चौधरी बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पहले प्रयास में मिली सफलता

    यातायात सुगम बनाने व व्यापारियों-ग्राहकों की सहूलियत के लिए व्यवस्था बनी

    व्यापारी नेता सतीश माहेश्वरी ने अन्य प्रमुख बाजारों के मार्गों को भी वन-वे करने का सुझाव दिया। इस पर नगर आयुक्त व एसपी ट्रैफिक ने विचार करने का आश्वासन दिया।

    खबरें और भी

    बैठक में व्यापारी विवेक बगाई, अतुल वार्ष्णेय, विजय अग्रवाल, नितिन वार्ष्णेय, संजीव सिंघल, पंकज गर्ग, नवीन राठी, रामबाबू माहेश्वरी, गणेश गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता, संजय वार्ष्णेय आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- हाथरस में ECCE एजुकेटर चयन सूची में फर्जीवाड़े का खुलासा, साक्षात्कार टले

    ऐसे रहेगी व्यवस्था

    सेंटर प्वाइंट से गांधी आई हॉस्पिटल की ओर जा सकते हैं लेकिन गांधी आई हॉस्पिटल से समद रोड पर एंट्री बंद रहेगी। सेंटर पांइट से स्टेशन जा सकते हैं लेकिन स्टेशन से एसबीआई तिराहा होकर सेंटर प्वाइंट आना होगा।

    अचलताल चौराहे से पालीवाल स्कूल होते हुए हाथरस अड्डा तक जा सकते हैं। हाथरस अड्डा से अचलताल की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा।