Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस: पोस्टमैन की बेटी शिवानी चौधरी बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पहले प्रयास में मिली सफलता

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 02:39 PM (IST)

    हाथरस के सादाबाद की शिवानी चौधरी ने पहले ही प्रयास में भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ...और पढ़ें

    गांव बरामई निवासी शिवानी वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेतीं। जागरण

    गांव बरामई निवासी शिवानी वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेतीं। जागरण

    HighLights

    1. शिवानी चौधरी बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर।

    2. पहले ही प्रयास में हासिल की यह बड़ी उपलब्धि।

    3. पोस्टमैन की बेटी ने रोशन किया परिवार और गांव का नाम।

    संवाद सूत्र, सादाबाद (हाथरस)। नोगाव ग्राम पंचायत के बरामई गांव निवासी डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत खरग सिंह की बेटी शिवानी चौधरी ने पहले ही प्रयास में भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

    बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। ग्राम प्रधान शशि मुकेश चौधरी ने शिवानी का स्वागत कर नागरिक अभिनंदन किया।

    पोस्टमैन की बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता

    शिवानी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहीं। अनुशासित दिनचर्या और नियमित तैयारी के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की। पहले ही प्रयास में मिली इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए नई प्रेरणा प्रस्तुत की है। पिता खरग सिंह ने बताया कि बेटी की सफलता उसकी मेहनत, परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि शिवानी बचपन से ही देशसेवा का सपना देखती थीं और उसी लक्ष्य को लेकर लगातार तैयारी करती रहीं। गांव में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

    बरामई गांव की शिवानी चौधरी ने भारतीय वायुसेना में पाई नियुक्ति

    ग्रामीणों का कहना है कि शिवानी की सफलता से क्षेत्र की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला मिलेगा। शिवानी चौधरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनना उनका बचपन का सपना था। पहले ही प्रयास में सफलता मिलना उनके लिए गर्व के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

    यह भी पढ़ें- मानसून से पहले बदला यूपी में मौसम: आंधी-बारिश से राहत, 26 जिलों में लू और 38 में बिजली गिरने की चेतावनी

    माता-पिता को दिया श्रेय

    शिवानी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुओं और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी ईमानदारी से मेहनत की जाए तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।

    यह भी पढ़ें- अखिलेश के सामने लखनऊ में खुली सपा की कलह की फाइल, सांसद रुचि वीरा और विधायक कमाल अख्तर आए आमने-सामने

    सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि शिवानी की उपलब्धि यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।

    खबरें और भी