Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून से पहले बदला यूपी में मौसम: आंधी-बारिश से राहत, 26 जिलों में लू और 38 में बिजली गिरने की चेतावनी

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 08:30 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश से गर्मी से राहत मिली है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, 26 जिलों में ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. कई जिलों में आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत।

    2. प्रदेश के 26 जिलों में लू चलने की संभावना।

    3. 38 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवा का अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। मानसून से पहले कई जिलों का मौसम बदल गया। शनिवार देर रात लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में आंधी और बारिश से गर्मी से राहत मिली तो सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया।

    बदले मौसम का असर सोमवार को भी दिखेगा। हालांकि प्रदेश के 26 जिलों में अब भी लू चलने के आसार हैं, जबकि 38 जिलों में वज्रपात की आशंका भी है।

    मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मेरठ, हापुड़, आगरा, इटावा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्रों में सोमवार को लू चलने की संभावना है।

    कई जिलों में आंधी व बारिश से मिली राहत, 38 में बिजली गिरने की आशंका

    इनके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आस पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है।

    यह भी पढ़ें- आगरा में भीषण गर्मी: यूपी का सबसे गर्म शहर रहा, कब आएगा मानसून... मौसम विभाग का अपडेट आया सामने

    50 जिलों में चलेगी झोंकेदार हवा 

    मौसम विज्ञानी सिंह ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवा चलेगी। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: जल्द प्री-मानसून के एक्टिव होने के आसार, जाने कब फिर से बदलेगा मौसम