Punjab Weather: जल्द प्री-मानसून के एक्टिव होने के आसार, जाने कब फिर से बदलेगा मौसम
पंजाब में फिलहाल गर्मी बनी रहेगी। एक जुलाई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के साथ प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ेंगी। कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और ते ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
जुलाई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर होगा सक्रिय।
कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश संभव।
भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन मौसम में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जुलाई से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इसके चलते कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
शनिवार को प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। हालांकि अधिकतम तापमान में औसतन 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- बेअदबी मामलों की जांच में अब बदलेगी पुलिस की भाषा, जारी हुई 52 सम्मानजनक शब्दों की सूची
अधिकर शहरों में तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज
शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार लुधियाना में 39.2 डिग्री, पटियाला में 40.6 डिग्री, अमृतसर और पठानकोट में 38.3 डिग्री, फाजिल्का में 39.6 डिग्री, फिरोजपुर में 38.2 डिग्री, होशियारपुर में 38 डिग्री, मोहाली में 38.9 डिग्री, एस.बी.एस. नगर में 38 डिग्री तथा भाखड़ा बांध क्षेत्र में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
28 से 30 जून तक सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 जून को पूरे पंजाब में किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन तीन दिनों के दौरान अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन व्यापक बारिश की उम्मीद नहीं है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- यात्री ध्यान दें! पंजाब में 7 घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें, सफर पर निकलने से पहले चेक करें नया रनिंग शेड्यूल
एक जुलाई से कई जिलों में बढ़ेंगे बारिश के आसार
एक जुलाई से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने और प्री-मानसून गतिविधियों के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, संगरूर और पटियाला जिलों के लिए मौसम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
वहीं बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का और बरनाला जिलों में फिलहाल किसी विशेष मौसम चेतावनी की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें- विदेशी तस्कर के इशारे पर चल रहा था हथियार नेटवर्क, अमृतसर पुलिस ने चार आरोपी दबोचे