अलीगढ़ मुठभेड़ में कुंडल लुटेरे ढेर: महिलाएं बोलीं- योगी सरकार बदमाशों के लिए काल, मंदिर में चढ़ाएंगे प्रसाद
अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश राज मोहम्मद और मोमिन ढेर हो गए, जिन पर 67 मुकदमे दर्ज थे। लूट का शिकार हुई महिलाओं ने इस कार्रवाई पर खुश ...और पढ़ें

HighLights
पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश राज मोहम्मद, मोमिन ढेर।
बदमाशों पर लूट, दुष्कर्म सहित 67 गंभीर मुकदमे दर्ज थे।
लूट का शिकार हुई महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई पर खुशी जताई।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। खेतों में चारा लेने के दौरान बदमाशों की लूट का शिकार बनीं महिलाएं मुठभेड़ से बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने सही किया। ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। महिलाओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की भी बात की।
दोनों बदमाशों पर दर्ज थे 67 केस
मुठभेड़ मारे गए दोनों बदमाश किस तरह के अपराधी थे इसका अंदाजा उनके अपराधिक इतिहास को देखकर लगाया जा सकता है। दोनों पर लूट, जान लेवा हमले के 67 मुकदमा दर्ज थे। सबसे अधिक उन्होंने महिलाओं को निशाना बनाया। राज माेहम्मद के खिलाफ दनकौर, गौतमबुद्धनगर में डकैती के दौरान एक महिला के साथ दुष्कर्म का भी मुकदमा पंजीकृत है।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ एनकाउंटर में दो कुख्यात बदमाश ढेर: राज मोहम्मद और मोमिन पर 67 केस, एक से रेप और 80 महिलाओं से की लूट
लूट का शिकार हुईं महिलाओं ने बदमाशों के मारने जाने पर जताई खुशी
'पुलिस ने दोनों बदमाशों को मारकर हमें दहशत में रहने से बाहर निकाल दिया। सोमवार को मंदिर जाकर प्रसाद चढ़ाउंगी। सीमा देवी भकरौला'
'पुलिस ने दोनों बदमाशों को ढेर करके बहुत ही नेक काम किया है। योगी सरकार लूटेरों के लिए काल है। लूट की घटना से दहशत में आ गई थी। सुनीता देवी'
'हमारे साथ कुंडल लूट करने वाले दोनों बदमाशों को ढेर करने की बात सुनकर हमें बहुत खुशी है। ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। विमलेश देवी'
'इस कार्य के लिए पुलिस टीम प्रशंसा के काबिल है। मुठभेड़ की जानकारी सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। असमा, बाईं कलां'
'बड़ी ही मुश्किल से पापा ने कानों के कुंडल बनवाए थे, बदमाश एक मिनट में लूट कर ले गए। पुलिस ने बदमाशों को सही जगह भेज दिया। - इंद्रवती गांव बहरावद'
'ऐसे लोगों को इनकी करनी के अनुसार ही सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने बहुत ही सराहनीय काम किया है। - मिथलेश गांव बहरावद।'