Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ एनकाउंटर में दो कुख्यात बदमाश ढेर: राज मोहम्मद और मोमिन पर 67 केस, एक से रेप और 80 महिलाओं से की लूट

    Updated: Mon, 25 May 2026 09:42 AM (IST)

    अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में राज मोहम्मद और मोमिन नामक दो बदमाश मारे गए। इन पर लूट, जानलेवा हमले और दुष्कर्म सहित 67 मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 80 महिलाओं ...और पढ़ें

    मृत बदमाश रजा मुहम्मद और मोमिन की फाइल फोटो।

    मृत बदमाश रजा मुहम्मद और मोमिन की फाइल फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मुठभेड़ मारे गए दोनों बदमाश किस तरह के अपराधी थे इसका अंदाजा उनके अपराधिक इतिहास को देखकर लगाया जा सकता है। दोनों पर लूट, जान लेवा हमले के 67 मुकदमा दर्ज थे।

    सबसे अधिक उन्होंने महिलाओं को निशाना बनाया। राज माेहम्मद के खिलाफ दनकौर, गौतमबुद्धनगर में डकैती के दौरान एक महिला के साथ दुष्कर्म का भी मुकदमा पंजीकृत है।

    राज मोहम्मद अप्रैल में ही जेल से छूटा था

    हापुड़ा का राज माेहम्मद अप्रैल में ही जेल से छूटा था। इसके बाद वह मोमीन के साथ लूट करने में लग गया। दोनों बदमाशों ने सबसे अधिक खेतों में काम करने वाली महिलाओं के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। अलीगढ़ को उन्होंने इस लिए चुना क्योंकि स्थानीय लोग उन्हें नहीं पहचानते थे। इस लिए राज मोहम्म्द ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए व सज्जन दिखने के लिए हेलमेट का इस्तेमाल करता था।

    मोमिल बाइक पर पीछे बैठता था

    मोमीन बाइक पर पीछे बैठता था। दोनों काले व लाल रंग की नई अपाचे बाइक का इस्तेमाल करते थे। ये बाइक चोरी या लूट की थी इसकी जांच पुलिस कर रही है। एसएसपी के अनुसार राज ने 27 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। इनमें 40 से 50 महिलाओं के साथ लूट शामिल है। महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। मोमीन पर ने 18 लूट की घटनाएं की 30 महिलाओं को भी लूटा।

    रजा मोहम्मद पर 40 मुकदमा

    रजा मौहम्मद पर कोतवाली शहर बुलंदशहर, बुलन्दशहर, थाना बृह्मपुरी मेरठ, थाना ईकोटेक तृतीय गौतमबुद्दनगर, ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ, कवि मगर कमिश्नरेट गाजियाबाद, ट्रोनिका सिटी कमिश्नरेट गाजियाबाद, लोनी कमिश्नरेट गाजियाबाद, सिहानीगेट कमिश्नरेट गाजियाबाद, दनकौर गौतमबुद्दनगर, सिहानीगेट कमिश्ररेट गाजियाबाद, मुरादनगर गाजियाबाद, थाना फेस द्वितीय गौतमबुद्दनगर, थाना खेकडा बागपत, थाना सैदनगली जिला अमरोहा, थाना हसनपुर अमरोहा, गजरौला जिला अमरोहा, इचौली मेरठ, सरथना मेरठ, थाना चोला बुलंदशहर, गोधा, अतरौली, मडराक व छर्रा अलीगढ़ में लूट,जान लेवा हमला, गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट व अन्य अपराधों के 40 मुकदमा पंजीकृत हैं।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में महिलाओं के कुंडल लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कई वारदातों को दे चुके थे अंजाम

    मोमीन पर 29 मुकदमा

    मोमीन पर हाफिजपुर हापुड, गुलावटी बुलंदशहर, हाफिजपुर हापुड, लोधा, अनूपशहर, जवां, खैर, शिकारपुर, डिबाई, खुर्जा नगर, क्वार्सी जनपद, शिकारपुर, खैर, गोधा, अतरौली, मडराक व छर्रा थाने में लूट, चोरी व अन्य अपराध के 27 मुकदमा दर्ज हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पति की टूट रही थीं सांसें, प्रेमी संग रोमांस कर रही थी पत्नी; मुरादाबाद में खौफनाक कत्ल की कहानी

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद CDO मृणाली अविनाश जोशी के आदेश, विकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC