Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इश्क की खुमारी... ताजमहल से REEL बनाकर पति को भेजी, चार बच्चों को लेकर महिला अपने प्रेमी संग हुई फरार

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 02:02 PM (IST)

    अलीगढ़ के लोधा से एक महिला पर इश्क का खुमार इस कदर चढ़ा कि वो अपने घर में ताला लगाकर निकल गई। पति घर पहुंचा और उसने पड़ोसियों से पूछताछ की तब जाकर उसे ...और पढ़ें

    Aligarh News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    Aligarh News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संसू, लोधा/अलीगढ़। Aligarh News: सास और दामाद की चर्चित जोड़ी अभी सुर्खियों में हैं। अब यूपी के अलीगढ़ से एक महिला की और खबर सामने आ रही है। महिला अपने चार बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ आगरा चली गई। महिला ने ताजमहल पर रील बनाकर पति को भेज दी। पति ने महिला के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर में व्यक्ति ने कहा है कि मंगलवार को वह पत्नी को घर पर छोड़कर मां के साथ विवाह समारोह में शहर से बाहर गया था। शुक्रवार को जब वह अपनी मां बेटा के साथ घर वापस आया तो घर पर ताला लगा था।

    घर की चाभियां पड़ोसियों के पास थी। घर का ताला खोलकर देखा तो कोई नहीं मिला। महिला एवं बच्चों को कई जगह तलाश किया। मगर कहीं भी पता नहीं चला।

    ताजमहल से रील बनाकर पति को भेजी

    पत्नी ने ताजमहल से बच्चों के साथ रील बनाकर पति को भेज दी। रील देखने के बाद वह व्यक्ति परेशान हो गया। शाम को मां- बेटे थाना रोरावर पहुंच गए और तहरीर दे दी। पति ने पत्नी पर 60 हजार रुपये नगद एवं जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है।

    ये भी पढ़ेंः यूपी की सास-दामाद की चर्चित जोड़ी में आया नया अपडेट: सपना ने उठाया ऐसा कदम, हैरान रह गए बच्चे और पति

    ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: किसी के हाथों में आरती की थाली तो कोई सजा रहा रंगोली, जब हुई ये घाेषणा तब फिर मायूस हुए भक्त