विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर : शादीशुदा युवक पर विवाह का झांसा देकर युवती से 10 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, FIR दर्ज

Published: Thu, 20 Aug 2026 05:34 PM (IST)

अंबेडकरनगर में एक शादीशुदा युवक पर 10 साल तक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शादीशुदा युवक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म।

  2. आरोपी ने शादी से इनकार किया, FIR दर्ज।

  3. अंबेडकरनगर के अहिरौली गांव का मामला।

संवाद सूत्र, भीटी (अंबेडकरनगर)। युवती को शादी का झांसा देकर उसके ही गांव का शादी शुदा युवक 10 वर्षों से दुष्कर्म करता रहा। अब उसने शादी से इन्कार कर दिया। आरोपित दो बच्चों का बाप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामला अहिरौली के एक गांव का है।

पीड़िता के मुताबिक गांव का ही आलम वर्ष 2016 में उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद गुमराह कर उसने दूसरे से शादी कर ली। विरोध करने पर आरोपित ने शीघ्र ही पीड़िता से शादी कर शहर ले जाने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। एक सप्ताह पहले इसकी जानकारी आरोपित की पत्नी व स्वजन को हो गई।

पत्नी ने पीड़िता को बुलाकर आपत्ति की। इससे आहत पीड़िता ने आरोपित पर शादी का दबाव बनाया अन्यथा की स्थिति में मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इससे मामला गंभीर हो गया। कई दिनों से चल रहे विरोध-विवाद के बाद आरोपित ने मंगलवार की शाम शादी से इन्कार कर दिया।

पीड़िता ने बुधवार को अहिरौली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

युवती का अपहरण

भीटी के एक गांव की युवती का छह दिन पहले मध्य रात्रि अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। सुबह जानकारी होने पर स्वजन ने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। इस दौरान किसी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक से अपहरण की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- रायबरेली : ओवरलोड वाहनों की जांच करने वाली खनन टीम की बताई लोकेशन, आरोपित पर FIR दर्ज

युवती के दादा ने बुधवार पुलिस को अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। थानाध्यक्ष कृष्णबली सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती व आरोपित की तलाश की जा रही है।