रायबरेली : ओवरलोड वाहनों की जांच करने वाली खनन टीम की बताई लोकेशन, आरोपित पर FIR दर्ज
रायबरेली के बछरावां में अवैध खनन की जांच कर रही टीम की लोकेशन खनन माफियाओं को देने वाले एक व्यक्ति ...और पढ़ें
-1787226404374_m.webp)
HighLights
खनन टीम की लोकेशन लीक करने वाले पर केस।
रायबरेली के बछरावां में अवैध खनन की जांच।
आरोपी वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, बछरावां (रायबरेली)। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की जांच करने वाली टीम की लोकेशन वाहन स्वामियों तक पहुंचाने के आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
खनन अनुभाग की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक निदेशालय भू-तत्व एवं खनिकर्म लखनऊ की टीम बछरावां-लालगंज मार्ग पर मोरंग, गिट्टी, डस्ट और बालू के अवैध परिवहन तथा ओवरलोड वाहनों की लगातार जांच कर रही है। आरोप है कि एक वाहन लगातार जांच टीम का पीछा कर खनन माफियाओं को टीम की लोकेशन उपलब्ध कराता था।
वाहन छोड़कर फरार हुआ आरोपित
बुधवार को खनन टीम ने पश्चिम गांव बाईपास स्थित नहर के पास वाहन का पीछा किया। टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। खनन विभाग के अधिकारियों ने वाहन को थाने की सुपुर्दगी में खड़ा कराया।
यह भी पढ़ें- बहराइच में ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेदुआ पिंजरे में कैद, तीन दिन में वन विभाग ने पकड़ा छठवां लेपर्ड
जानकारी के आधार पर लालगंज निवासी अनिल, द्वारा लोकेशन देने की बात सामने आई। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
