Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इनकम टैक्‍स व‍िभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 02:09 PM (GMT+05:30)

    सम्मनपुर में इनकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गांव के ही विकास वर्मा ने अजय कुमार वर्मा से यह रा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. इनकम टैक्स नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी।

    2. आरोपी ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया।

    3. न्यायालय के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज हुआ।

    संवाद सूत्र, सम्मनपुर। इनकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित और पीड़ित दोनों एक ही गांव के हैं। जालसाज ने रुपये लेकर पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया। पुलिस की अनसुनी के बाद न्यायालय के आदेश पर अब मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    सम्मनपुर के हरपुर ब्राहिमपुर के अजय कुमार वर्मा के अनुसार गांव के ही विकास वर्मा ने इनकम टैक्स में नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लख रुपये लिए थे। आरोप है कि बातों पर विश्वास करके पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में ₹12 लाख रुपये आरोपित के खाते में ऑनलाइन भेज दिया। वहीं तीन लाख रुपये नगद दिया गया। 15 लाख रुपए लेने के बाद जालसाज ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया। ठगी का शिकार होने की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए।

    उसने अपने रुपये वापस मागे तो आरोपित पहले आजकल करता रहा। अब रुपये मांगने पर धमकियां मिल रही है। मामले की शिकायत सम्मनपुर पुलिस से की। लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत भी बेनतीजा रही। थक हार कर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से विवाह कराने की मांग को लेकर HT Line टावर पर चढ़ा युवक

    खबरें और भी