Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से विवाह कराने की मांग को लेकर HT Line टावर पर चढ़ा युवक

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Thu, 09 Apr 2026 01:04 PM (GMT+05:30)

    High Voltage Drama: पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए उसे समझाने का काफी प्रयास किया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े युवक का वीडियो हुआ वायरल

    2. पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलवाया

    3. प्रेमिका से विवाह का आश्वासन मिलने पर ही वह नीचे उतरा

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। फिल्म शोले में जिस तरह से प्रेमिका से विवाह के लिए हामी भरवाने के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ा था, उसी तरह के ड्रामा का चलन बढ़ता ही जा रहा है।

    ताजा मामला अंबेडकरनगर में भीटी अहिरौली के विकवाजीतपुर भगोला गांव से गुजरे लखनऊ-बलिया ट्रांसमिशन लाइन टावर (ग्रिल खंभा) पर युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद कर चढ़ गया।

    इस प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। शादी करने का आश्वासन देने पर वह नीचे उतरा। खंभे से उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। भगोला गांव के इंद्रजीत तथा बगल के ही एक गांव की युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। गत दिनों दोनों ने भागकर किसी मंदिर में शादी भी कर ली थी।

    इसके बाद वापस घर आए तो युवती को लेकर उसके स्वजन अपने घर चले गए। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत भी होती रही। स्वजन ने सोमवार को शादी तय करने का समय भी निश्चित कर रखा है। इसकी जानकारी प्रेमी व युवती को भी थी। दो दिन दोनों के बीच बात नहीं हो सकी। इससे युवक को शक हुआ कि दोनों की शादी नहीं होगी।

    इसके बाद बुधवार को उसने खंभे से कूदकर जान देने का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया तथा रियल्टी चेक करने के लिए खंभे पर चढ़कर एक घंटे तक ड्रामा किया। टावर पर चढ़ा युवक बार-बार एक ही मांग कर रहा था कि वह जिस लड़की से वह प्यार करता है, उसे मौके पर बुलाया जाए। उसने साफ कर दिया था कि जब तक लड़की नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा और यदि दबाव बनाया गया तो छलांग लगा देगा।

    यह भी पढ़ें- झांसी के लुहारी टोल प्लाजा पर नशे में धुत युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, तोड़ डाले बूम बैरियर

    सीओ लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि युवक को उतारने के लिए पुलिस ने मशक्कत की। वह प्रेमिका से शादी करवाने की मांग कर रहा था। शादी कराने का आश्वासन देकर युवक को उतारा गया। अब आरोपित के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में कचहरी को बम से उड़ने की धमकी पर अलर्ट, पुलिस ने छानबीन