Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झांसी के लुहारी टोल प्लाजा पर नशे में धुत युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, तोड़ डाले बूम बैरियर

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 04 Apr 2026 06:31 PM (IST)

    Jhansi Video Viral : उपद्रव करते हुए टोल प्लाजा के सभी बूम बैरियरों को तोड़ दिया। ...और पढ़ें

    युवती नशे की हालत में हंगामा करती नजर आ रही

    युवती नशे की हालत में हंगामा करती नजर आ रही 

    HighLights

    1. लोगों को असहज भी कर रहा था नशे में धुत युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा

    2. युवती ने टोल कर्मियों के साथ हुए विवाद के बाद बूम बैरियर तोड़ना शुरु कर दिया

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जन्म और कर्मस्थली झांसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां एक युवती ‘बहादुरी’ कर रही है। झांसी के लुहारी टोल प्लाजा पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा लोगों को काफी असहज भी कर रहा है।

    झांसी के लुहारी टोल प्लाजा का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वायरल वीडियो में एक युवती नशे की हालत में हंगामा करती नजर आ रही है। लुहारी टोल प्लाजा पर एक युवती का उपद्रव लोगों को असहज भी कर रहा था और टोल प्लाजाकर्मी भी इस दौरान किनारे ही खड़े रहे।

    नशे में धुत युवती ने कार से उतरकर एक-एक करके सारे बैरिकेड उखाड़कर फेंक दिए। जब उसे टोलकर्मी रोकने आए तो गालियां देकर बात करने लगी। आरोप लगाया कि उसका टोल प्लाजा पर मोबाइल चोरी किया गया।

    जानकारी के मुताबिक युवती पेशे से डांसर है और अपनी अन्य महिला साथियों के साथ मध्य प्रदेश के नौगांव में निजी कार्यक्रम (डांस प्रोग्राम) निपटाकर झांसी लौट रही थी। चश्मदीदों का कहना है कि युवती और उसकी साथी एक गाड़ी में सवार थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लुहारी टोल प्लाजा पर पहुंची, युवती ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती ने शराब का अत्यधिक सेवन कर रखा था, जिसके कारण वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी थी।

    मोबाइल गुम होने का बहाना और टोल पर 'बवाल'

    हंगामे की शुरुआत तब हुई जब युवती ने आरोप लगाया कि उसका मोबाइल फोन गायब हो गया है। उसने इसका जिम्मेदार टोल कर्मियों को ठहराना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। युवती गाड़ी से नीचे उतरी और आव देखा न ताव, टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने उन्हें भी नहीं बख्शा। नशे की हालत में वह इतनी उग्र हो गई कि उसने टोल प्लाजा पर लगे भारी-भरकम बैरियर (बैरिकेडिंग) को पकड़कर हिलाना शुरू कर दिया और उसे तोड़ डाला।

    खबरें और भी

    युवती को बूम बैरियर तोड़ने के एक वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवती ने टोल कर्मियों के साथ हुए विवाद के बाद बूम बैरियर तोड़ना शुरु कर दिया।

    यह भी पढ़ें- अज्ञात की लाश को रात भर कुचलती रहीं गाड़ियां, सड़क पर चिपके टुकड़े; झाँसी-शिवपुरी हाईवे पर हादसा

    टोल कर्मियों का कहना है कि युवती नशे की हालत में अभद्रता कर रही थी, जब उन लोगों ने विरोध किया तो उसने बूम बैरियर को तोड़ना शुरु कर दिया।

    यह भी पढ़ें- झांसी में पुलिस ने कब्र से निकाला 2 साल के मासूम का शव, हादसे में हुई थी मौत; परिजनों को हत्या की आशंका

    उसने उपद्रव करते हुए टोल प्लाजा के सभी बूम बैरियरों को तोड़ दिया। वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद टोल प्रशासन और पुलिस जांच में जुट गई।