अंबेडकरनगर में कचहरी को बम से उड़ने की धमकी पर अलर्ट, पुलिस ने छानबीन
अंबेडकरनगर में जिला जज को ईमेल के जरिए कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई। क्षे ...और पढ़ें

कचहरी में तलाशी करते कोतवाल श्रीनिवास पांडेय और सीओ सदर नितीश कुमार तिवारी।- जागरण
HighLights
जिला जज को ईमेल से मिली बम की धमकी।
पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने की गहन छानबीन।
जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। कचहरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट हुआ। क्षेत्राधिकारी ने पुलिस व खुफिया एजेंसी की टीम के साथ कचेहरी व न्यायालय परिसर का बारीकी से छानबीन की। मेल से मिली इस धमकी भरे पत्र से खुफिया विभाग की एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
बुधवार की सुबह जिला जज को मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। कर्मचारियों ने ई-मेल देखा तो हड़कंप मच गया। न्यायिक अधिकारियों की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी नितीश तिवारी, अकबरपुर कोतवाल श्रीनिवास पांडेय, एलआइयू प्रभारी नंदलाल ने पुलिस बल के साथ कचेहरी परिसर पहुंचे।
कचेहरी परिसर व अदालतों पर चप्पे-चप्पे की जांच की गई। परिसर और अंदर कमरों में रखे गए सभी बॉक्स, थैलों, आलमारी और कर्मचारियों की मशीन से जांच की गई। कर्मचारियों से पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी ली। हालांकि, कुछ संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, इसके बाद पुलिस व एलआइयू ने राहत की सांस ली।
अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान डाकघर में जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
यह भी पढ़ें- ओवरलोड से निपटने को 95 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता, लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगा छुटकारा