ओवरलोड से निपटने को 95 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता, लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगा छुटकारा
अंबेडकरनगर में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम 95 छोटे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा। इससे 5000 से अधिक कनेक्शन धारकों को गर्मियों में लो-वोल्टेज और ओव ...और पढ़ें

ओवरलोड से निपटने को 95 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। गर्मी में ओवरलोड से निपटने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने अकबरपुर शहर के 95 छोटे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करेगा। ट्रांसफार्मर से जुड़े पांच हजार से अधिक कनेक्शन धारक लो-वोल्टेज से छुटकारा पाएंगे। इसके लिए निगम के 18 लाख रुपये खर्च होंगे।
शहर मीरानपुर, अब्दुल्लापुर, गांधीनगर, पटेलनगर, शास्त्रीनगर, शहजादपुर कस्बा संघतिया, कृष्णानगर, इंद्रलोक कालोनी, शास्त्रीनगर, नेहरूनगर, शाहजहांपुर, रघुराजजीपुरम, राहुलनगर, मुरादाबाद, रसूलाबाद, रेलवे स्टेशन गली, मालीपुर रोड व बसखारी रोड समेत स्थान पर 16 केवीए रखा जाएगा।
10 केवीए ट्रांसफार्मर ट्रांसफार्मर के बगल एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। गत वर्ष निगम ने 56 ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि की थी। उसी समय 95 ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि से वंचित रह गए थे।
सर्दी-गर्मी-बरसात में नागरिक लो-वोल्टेज तथा हर दिन ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से जूझ रहे थे। अब अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
शहर में लगातार मकानों की संख्या और कॉलोनियों की संख्या बढ़ने, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बढ़ने के कारण बिजली कनेक्शनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही बिजली उपकरणों के चलते लोड भी बढ़ रहा है।
गर्मियों के दिनों में ओवरलोड की स्थिति बन जाती और कई फीडरों की अंतिम छोर पर लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ जाती है। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि होगी। वर्कशाप से मरम्मत ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक ट्रांसफार्मर लगने शुरू होंगे।