अंबेडकरनगर में आवारा जानवरों का आतंक: एक दिन में 271 लोगों को काटा, बुजुर्ग और बच्चे हुए सबसे ज्यादा शिकार
अंबेडकरनगर में आवारा कुत्तों, बिल्लियों और बंदरों का आतंक बढ़ गया है। एक दिन में 271 नए घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए, कुल 852 लोगों को खुराक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण अंबेडकरनगर। कुत्ते, बल्ली संग बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बच्चों व बुजुर्गाें संग महिलाओं को यह हर दिन घायल कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 271 नये घायलों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया है।
वहीं पुराने को मिला कर कुल 852 घायलों को एंटी रैबीज की डोज लगाई गई है। सर्वाधिक जिला चिकित्सालय में नये-पुराने मिलाकर कुल 217 एवं सीएचसी बसखारी में 150 लोगों को एंटी रैबीज की डोज लगाई गई।
ठंड में जिला मुख्यालय से ग्रामीणांचल तक आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा है। झुंड में घूम रहे कुत्तों के अलावा बिल्लियों व बंदरों के हमले में हर दिन राहगीर घायल हो रहे हैं। सोमवार को जिला चिकित्सालय के एंटी रैबीज कक्ष में कुत्ते, बिल्ली व बंदरों के हमले घायलों की भीड़ उमड़ी। यहां 217 का टीकाकरण किया गया। सर्वाधिक कुत्ता-बिल्ली के काटने से घायल शामिल हैं दिसंबर में जिला चिकित्सालय व सीएचसी पर 5,282 डोज की खपत घायलों पर हुई है।
बुजुर्गों व बच्चों को सर्वाधिक हमलावर
कुत्तों के हमले की घटनाएं ग्रामीणांचल समेत नगरीय क्षेत्र में भी बढ़ी है। वहीं कुत्तों की धरपकड़ की कोई व्यवस्था नहीं हैं। गांवों में बच्चों व बुजुर्गों को आवारा कुत्तों के साथ बिल्लियां भी हमलावर हो रही हैं। नगरों को लोगों को गलियों एवं सुबह टहलने वालाें पर भी हमला का घायल हो रहे हैं।
इनकी संख्या लगातार बढ़ने से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सरकारी भवन और सड़कों पर गलियों में झुंड बनाकर बैठे देखे जा रहे हैं। टांडा नगरपालिका में अभियान चलाकर अभी तक 350 बंदरों को पकड़ा गया है। हालांकि कुत्तों व बिल्लियों को पकड़ने में अभी सुस्ती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सीतापुर में KGBV के पानी मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया...जांच में हुई पुष्टि, इंदौर में यही बना था लोगों की मौत का कारण
एक दिन में लगा 874 डोज
सोमवार को जिला चिकित्सालय में कुल 217 डोज एंटी रैबीज की लगाई गई। इसमें 160 पुराने घायलों को टीका लगाया गया तो वहीं 57 नये घायलों को एंटी रैबीज लगाई गई। इसमें 53 कुत्ता, तीन बिल्ली एवं एक घायल को बंदर ने काटा है। आंकड़ों के मुताबिक सीएचसी अकबरपुर में 22 डोज लगी, इसमें नौ नये घायल शामिल रहे।
इसी तरह कटेहरी में 30 डोज में 10 नये घायल, भीटी में 52 डोज में 20 नये, जलालपुर में 105 डोज में 40 नये, बसखारी में 150 डोज में 45 नये, रामनगर में 44 डोज में 19 नये, जहांगीरगंज में 123 डोज में 26 नये, भियांव में 71 डोज में 24 नये तथा टांडा में 60 डोज में 21 नये घायल शामिल रहे।
जिला चिकित्सालय एवं सभी सीएचसी-पीएचसी में एंटी रैबीज व एंटी वैनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा है। घायलों का उपचार तत्काल किया जा रहा है।
डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ