अंबेडकरनगर में तीन सचिवों सहित नौ उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस, बिना खतौनी वेरिफिकेशन और आईडी के खाद बेचने का आरोप
अंबेडकरनगर में नौ उर्वरक विक्रेताओं, जिनमें तीन सहकारी समितियों के सचिव भी शामिल हैं, को बिना खतौनी सत्यापन और आईडी पर अधिक खाद बेचने जैसे आरोपों पर न ...और पढ़ें

तीन सचिवों सहित नौ उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। बिना खतौनी सत्यापन एवं आईडी पर अधिक खाद बेचने और पूछताछ में अभिलेख न दिखा पाने के आरोप में सात एवं जिला कृषि अधिकारी के निरीक्षण में खामियां मिलने पर दो दुकानदारों को मिलाकर कुल नौ उर्वरक दुकानों से बिक्री पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया गया। इसमें तीन सहकारी समिति के सचिव भी शामिल हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं से दूरभाष पर वितरण के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर मेसर्स किसान खाद भंडार टेकीपुर, मेसर्स डीलक्स खाद भंडार खजुरी बाजार, संजय खाद भंडार कुर्की बाजार को नोटिस जारी किया गया है।
वहीं, अग्रहरि खाद भंडार सेमरी, साधन सहकारी समिति हैदराबाद के सचिव, साधन सहकारी समिति तरौली मुबारकपुर के सचिव एवं साधन सहकारी समिति जलालपुर परशुराम के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
साथ ही उर्वरकों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी। इसी के साथ जिला कृषि अधिकारी ने नौ उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें इफको ई-बाजार, हरैया, बसखारी में मार्च व अप्रैल में अधिक यूरिया बिकी किए जाने और अभिलेख अपूर्ण रहने तथा विनोद फर्टिलाइजर्स नसेड़ी द्वारा भी कोई भी अभिलेख न दिखाए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि फसल के अनुसार ही उर्वरक का वितरण करें तथा उर्वरक वितरण करते समय वितरण रजिस्टर में इसका उल्लेख अवश्य करें।