Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर में भूमि बेचने के नाम पर दंपती ने की 27.70 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:26 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में एक दंपती ने भूमि बेचने के नाम पर अजय और विजय से 27.70 लाख रुपये ठग लिए, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर् ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. दंपती ने भूमि बेचने के नाम पर 27.70 लाख ठगे।

    2. न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ।

    3. अंबेडकरनगर में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। भूमि बेचने के नाम पर दंपती ने विश्वासघात कर 27 लाख 70 हजार रुपये ठग लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    अकबरपुर के कटरिया याकूबपुर (रगड़गंज) के सगे भाई अजय कुमार और विजय का 18 जुलाई 2023 को विजयगांव के राम सागर उनकी पत्नी रोली से पांच लाख रुपये में भूमि का इकरारनामा हुआ।

    एडवांस 50 हजार का भुगतान किया गया। इसके बाद भूमि का 10 लाख में इकरारनमा किया। फरवरी 2024 तक भुगतान होता रहा। इसके बाद कुल 27 लाख 70 हजार रुपये वसूले गए। इसके बाद षड्यंत्र के तहत 18 अगस्त 2024 को रोली ने कोतवाली में पति की गुमशुदगी दर्ज करायी।

    रोली ने उनसे पहले भुगतान की जा चुकी धनराशि के अतिरिक्त 20 लाख मांगे। अपहरण और धोखाधड़ी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित के इन्कार करने पर 27 अगस्त 2024 को रोली ने विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जांच में मामला गलत पाए जाने पर पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट भेजा।

    इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।