Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एनकाउंटर में ढेर आमिर का शव लेने से घरवालों ने क‍िया इनकार, अंबेडकरनगर में मां और 4 बच्‍चों की हत्‍या का मामला

    Updated: Mon, 04 May 2026 04:08 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में मां और चार बच्चों की हत्या के आरोपी मोहम्मद आमिर के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसके परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। मां और चार बच्चों की हत्या में मारे गए मो. आमिर के घर के आसपास सन्नाटा पसरा है। महिलाएं व पुरुष घर के अंदर गमजदा हैं। मुहल्ले के इक्का-दुक्का लोग घर पहुंचकर स्वजन को ढांढस बंधा रहे हैं। स्वजन ने गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए शव को लेने से इनकार कर दिया है।

    अकबरपुर के कुरैशनगर मीरानपुर मुहल्ले के आमिर पर हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, गोवध अधिनियम के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। जान मुहम्मद कुरैशी की मौत हो चुकी है। घर में वृद्ध मां के अतिरिक्त तीन भाई मुहम्मद सैफी, आरिफ और सैफ रहते हैं। मृतक आमिर के बड़े भाई मुहम्मद सैफी का कहना है कि अधिकांश मामलों में उसे गलत ढंग से फंसाया गया था।

    शिवा कसौधन हत्याकांड में सभी आरोपित दोषमुक्त हो चुके हैं, जिसमें आमिर भी है। शेष मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि वह सामान्य ढंग रहता था। किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियां नहीं थीं।

    घरवालों ने बताया कि आमिर को शनिवार की रात्रि में साढ़े 10 बजे कस्बा चौकी के दो सिपाही पूछताछ के बहाने बुलाकर ले गए थे। सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर मिली। स्वजन का कहना है कि आमिर को गलत तरीके से फंसाकर मुठभेड़ में मार दिया गया। क्षेत्राधिकारी नितीश तिवारी ने बताया कि स्वजन को समझाया जाएगा। शव न लेने पर स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

    एक व्यक्ति सभी की नहीं कर सकता हत्या

    चार बच्चों और मां की मौत के स्वजन सदमे में हैं। बच्चों के पिता नियाज के भाई मुबारक ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपित को मुठभेड़ में मारने की जानकारी मिली है। घटना में और लोग शामिल होंगे। एक व्यक्ति अकेले पांचों की हत्या नहीं नहीं कर सकता हैं। पुलिस को इसमें शामिल सभी लोगों को पकड़कर कार्रवाई करनी चाहिए।

    खबरें और भी

    बताया कि भाई नियाज सऊदी में हैं। उनकी फ्लाइट रात में है। सुबह तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। नियाज ने ही प्रशासन को फोन करके शव रोकने को कहा है। आने के बाद उनकी पत्नी गासिया के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में मां और चार बच्चों की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दारोगा और सिपाही घायल