अंबेडकरनगर में मां और चार बच्चों की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दारोगा और सिपाही घायल
अंबेडकरनगर में मां और चार बच्चों की हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने पहले बच्चों की मां को संदिग्ध माना था, लेकिन बाद ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। मां और चार बच्चों की हत्या के आरोपित आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। घटना कोतवाली नगर के मुरादाबाद मुहल्ले में शनिवार को हुई थी।
सऊदी अरब में रह रहे नियाज़ अहमद के घर में चार बच्चों के शव शनिवार को कमरे में बिस्तर से बरामद हुए थे। पुलिस प्रथम दृष्टया बच्चों की मां गासिया को हत्यारोपित मानकर उसकी तलाश में जुटी थी।
गासिया का शव घर से करीब सौ मीटर की दूसरी पर स्थिति नाले से रविवार को पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई की दिशा बदल गई। उसने रात में हुई मुठभेड़ में घटना में शामिल आमिर को मार गिराया।
यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में चार बच्चों का एक साथ निकला जनाजा, फफक पड़े कसड़ा के लोग

3 मई को एक साथ निकले चार जनाजे
3 मई को एक घर से एक साथ चार-चार मासूमों का जनाजा निकला तो कसड़ा गांव फफक पड़ा। इस हृदय विदारक घटना से गांव का माहौल गमगीन हो गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था।
आठ साल की सादिया, 14 साल के सफीक व उसके छोटे भाइयों सऊद व उमर घर पर एक साथ खेलते व स्कूल जाते थे। अपनी मां गासिया के साथ अपने पैतृक गांव कसड़ा, ननिहाल भीटी के सम्मनपुर छितौनिया व अन्य रिश्तेदारियों में आते-जाते थे।

शनिवार (2 मई) को जिला मुख्यालय के मुरादाबाद मोहल्ले में उनके घर में ही उक्त चारों बच्चों की सिर कूचकर हत्या कर दी गयी थी। महरुआ के नरसिंहदासपुर के मजरे कसड़ा में शनिवार को एक साथ चार मासूमों के कत्ल की खबर पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। रविवार को कफन में लिपटे चार बच्चों के शव वाहन से पहुंचे तो पूरा गांव शोक में डूब गया।