Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी: चार बच्चों की हत्या का पाकिस्तानी मैम से कनेक्शन, रोंगटे खड़े करने वाली वारदात के रहस्य से उठा पर्दा

    Updated: Sun, 03 May 2026 03:20 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में एक मां द्वारा अपने चार बच्चों की हत्या के मामले ने सबको चौंका दिया है। ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर जानकारी लेते डीआईजी सोमेन वर्मा। जागरण

    घटनास्थल पर जानकारी लेते डीआईजी सोमेन वर्मा। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अजय सिंह, अंबेडकरनगर। यूपी के अंबेडकरनगर जिले में चार बच्चों की सामूहिक हत्या मामले ने सबको झकझोर कर रख दिया है कि आखिर एक मां अपने ही बच्चों को इतनी बेरहमी से मौत की नींद कैसे सुला सकती है? मामले की छानबीन में पुलिस को कुछ ऐसे रहस्य पता चले हैं जो वास्तविक रूप से हैरान करने वाले हैं। आइए इस खाैफनाक घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं- 

    पाकिस्तानी मैम से आई मियां-बीवी के रिश्ते में खटास

    करीब 16 साल पहले महरुआ के कसड़ा गांव के मो. नियाज का निकाह भीटी के सम्मनपुर छितौनिया के फैजू की पुत्री गासिया खातून संग हुआ था। तब परिवार की आर्थिक दशा ठीक नहीं थी। किसी तरह रुपयों का जुगाड़ कर नियाज सउदी अरब चले गए। वहां पहले मजदूरी की, फिर खुद की चाय-काफी की दुकान खोल ली।

    कमाई बढ़ने संग घर में खुशियां भी बढ़ने लगीं। दाेनों से चार बच्चे हुए, लेकिन करीब तीन वर्ष पहले मियां-बीवी में रिश्तों में तब खटास आ गई, जब शौहर को पाकिस्तानी मैम भा गई। नियाज ने उससे निकाह कर लिया। यह बात परिवारवालों को पता भी है।

    हालांकि, यहां रह रही पत्नी के लिए शहर के मुरादाबाद मुहल्ले में 2015 में जमीन खरीदकर उस पर मकान भी बनवा दिया था। रहने के लिए सुख-सुविधा करने संग दोपहिया वाहन भी खरीद दिया। दो मंजिला मकान में गासिया खातून चार बच्चों संग रहती थी। बच्चे शहर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे।

    खबरें और भी

    तो बहक गए बीबी के भी कदम, वह युवक कौन?

    बताते हैं कि पति से दूरी की वजह से पत्नी के भी कदम बहक गए। उसका भी किसी युवक से संबंध हो गया। इसकी ताईद देवर सलीम की ओर से दर्ज कराई एफआईआर से हो रही है। पति-पत्नी-पाकिस्तानी मैम के बाद युवक की एंट्री, यही बच्चों की सामूहिक हत्या का कारण माना जा रहा है।

    आशंका है कि उक्त युवक भी घटना में शामिल रहा, लेकिन पुलिस की जांच में अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, वह युवक कौन है, इसका पता गासिया खातून की गिरफ्तारी के बाद ही लग सकेगा। बहरहाल, जिस क्रूूरता पूर्वक घटना की गई है, दृश्य देखने व घटना के बारे में सुनने वाले की रूह कांप गई।

    कसड़ा गांव निवासी एक युवक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नियाज से कुछ दिन पहले फेसबुक के जरिए बात हुई थी तो उन्होंने जून में आने की बात कही थी। यह भी कहा था कि शहर के मकान की फिनिशिंग भी कराएंगे।

    इससे पहले पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, जो इस लोमहर्षक घटना की वजह बनी, इसकी ताईद भी आरोपित की गिरफ्तारी के बाद हो सकेगी।

    75429254

    घटना स्थल से बरामद मोबाइल फोन खोलेगा कत्ल का राज

    घटना के बाद से फरार गासिया खातून का मोबाइल मौके से बरामद हुआ। लाक होने की वजह से पुलिस को तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली सकी, लेकिन एक्सपर्ट की मदद से पूरा विवरण निकलवाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    इसी फोन के जरिए पति-पत्नी के बीच हुए विवाद, घटना के कारणों व इसमें शामिल लोगों के बारे में भी सटीक जानकारी मिल जाएगी।

    डीआईजी सोमेन बर्मा ने कहा कि मोबाइल के अलावा आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इससे भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का राजफाश कर लिया जाएगा।

    घटनाक्रम-

    • दोपहर करीब 12 बजे दूधिया पहुंचा।
    • अपरान्ह करीब दो बजे तक बंद रहा घर का दरवाजा।
    • 3.40 बजे पुलिस को मिली सूचना।
    • 3.50 बजे पुलिस अधीक्षक पहुंचीं
    • करीब 5.00 बजे बच्चों के निकाले गए शव।
    • 6.20 बजे पहुंचे डीआईजी।
    • 6.23 बजे डीएम पहुंचीं।

    हाय अल्लाह... ये तो शैतान बन गई

    शाम के करीब पांच बजे जब पुलिस बंद मकान में भीतर अधिकारियों की मौजूदगी में छानबीन कर रही थी, उस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जुट गए थे। 60 वर्षीय मो. आरिफ घटना पर अफसोस जताते हुए बोले-हाय अल्लाह... एक मां ही शैतान बन गई।

    हम लोगों को इतना पता है कि महिला बच्चों के साथ घर में रहती है, लेकिन वह इतना खौफनाक कदम उठाएगी, यह सपने में भी किसी ने नहीं सोचा था। रवीश गुप्ता, रहमतुल निशा, ज्ञानेश मिश्र, राजू अग्रवाल ने भी एक मां द्वारा क्रूरतापूर्वक बच्चों की हत्या को घृणित अपराध बताया। कहा कि ऐसी गुनहगार को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

    मायके व बहन के घर दबिश देने पहुंची पुलिस, एक घंटे रही, कई हिरासत में

    फैजू एमपी की कोयलरी में काम करते थे। 20 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो गए थे। इनके तीन बेटे व चार लड़कियां। गासिया खातून तीसरे नंबर पर है। घटना के बाद पुलिस टीम मायके में दबिश देने पहुंची तो भाई वजीर की पत्नी मिली।

    पुलिस उससे पूछताछ कर चली गई। परिवार के अन्य लोग गायब थे। महमदपुर चपरा में बहन डंगरा के घर भी पुलिस ने दबिश दी। अन्य स्थानों पर छापेमारी कर करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है।

    स्वजन के मुताबिक घटना की जानकारी के बाद नियाज सऊदी अरब से घर के लिए निकले हैं। रविवार को पहुंच जाएंगे। इसके मद्देनजर रात में ही पोस्टमार्टम कराने की तैयारी है। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि रात नौ बजे प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    यह भी पढ़ें: 4 बच्चों की हत्या का मामला: मारते समय चीख ना निकले, मासूमों को पिलाया जहरीला पदार्थ; पड़ोसियों ने सुनी थीं आवाजें