Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेम-प्रसंग में तनाव के कारण जान दे रहा था युवक, META अलर्ट पर पहुंची पुलिस ने बचाई जान

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:50 PM (GMT+05:30)

    मेटा से मिले अलर्ट के बाद अंबेडकरनगर पुलिस ने एक युवक को आत्महत्या करने से बचाया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. मेटा अलर्ट से पुलिस को मिली आत्महत्या की सूचना।

    2. अंबेडकरनगर पुलिस ने आठ मिनट में युवक को बचाया।

    3. प्रेम प्रसंग में तनाव के कारण युवक कर रहा था प्रयास।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। मेटा से अलर्ट मिलते पुलिस ने युवक को आत्महत्या करने से बचाया। काउंसलिंग कर भविष्य में ऐसे कदम न उठाने के लिए समझाकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा हो रही है। अकबरपुर के एक गांव के युवक ने 30 जुलाई की शाम 4:55 बजे इंटरनेट मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित संदेश पोस्ट किया। पुलिस को इंटरनेट मीडिया/मेटा अलर्ट के माध्यम से सूचना मिली। उपनिरीक्षक आलोक शुक्ल संग सिपाही विक्रम सिंह, विभांशु युवक के घर पहुंचे। युवक अपने गले में तार लपेटकर उसे कसने का प्रयास कर रहा था।

    पुलिस कर्मियों ने स्वजन की मदद से तत्काल तार हटाकर युवक को सुरक्षित किया। युवक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। काउंसलिंग के दौरान युवक ने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता था।

    युवती ने अचानक बातचीत बंद कर देने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। आवेश में आकर यह कदम उठाने जा रहा था। पुलिस और स्वजन ने उसे समझाया।

    इसके बाद उसने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी नितीश तिवारी ने बताया कि मानसिक तनाव व अवसाद या आत्मघाती विचारों से कोई जूझता दिखाई दे तो उसकी अनदेखी न करें। समय रहते स्वजन, पुलिस को सूचना दें।

    पहले भी बचाई जा चुकी जान

    गत अप्रैल माह में अहिरौली और टांडा पुलिस ने युवक और छात्र को आत्महत्या की सूचना पर पहुंचकर जान बचाई थी। करीब डेढ़ वर्ष पहले सहारनपुर का युवक यहां जलजीवन मिशन में ठेकेदारी करता था। वह टांडा कस्बे में रहता था। जुए में 25 हजार रुपये हारने पर काफी परेशान रहता था। तत्समय इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। पुलिस ने तत्परता से जान बचाई थी।

    खबरें और भी