अंबेडकरनगर के थानों पर पैनी नजर, जिले के सभी 19 पुलिस स्टेशनों में लगे CCTV, पावर बैकअप का भी तगड़ा इंतजाम
अंबेडकरनगर के सभी 19 थानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके सुचारु संचालन हेतु जनरेटर और इन्वर्टर सहित ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
जिले के सभी 19 थानों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगे।
कैमरों के निर्बाध संचालन को जनरेटर, इन्वर्टर उपलब्ध।
सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। जिले के सभी 19 थानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त संख्या में सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक थाने में नियमित बिजली आपूर्ति के साथ जनरेटर और इन्वर्टर की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध है। इक्का-दुक्का थाने में सोलर पैनल की व्यवस्था है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह लगातार थानों की मानिटरिंग कर रही हैं।
अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर, टांडा और भीटी कोतवाली समेत सभी थानों में सीसी कैमरे संचालित हैं। अकबरपुर कोतवाली में 18 और जलालपुर कोतवाली में 23 कैमरे लगे हैं। जैतपुर में आठ कैमरे सरकारी खर्च, जबकि पांच जनसहयोग, वहीं, कटका में छह और दो इसी तरह से लगे हैं। हंसवर में नौ सीसी कैमरे लगे हैं, जो सक्रिय है। महिला थाने में 12 कैमरे लगे है, जो चल रहे हैं।
निगरानी को निर्बाध बनाए रखने में मिल रही मदद
अन्य थानों में भी आवश्यकता के अनुरूप कैमरे थानों के मुख्य गेट, भवन, कार्यालय के अंदर समेत अन्य स्थानों पर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से थाना परिसर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी कैमरों की रिकार्डिंग प्रभावित न हो, इसके लिए सभी थानों में जनरेटर और इन्वर्टर की व्यवस्था है। इससे सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को निर्बाध बनाए रखने में मदद मिल रही है।
सोलर पैनल की व्यवस्था इक्का-दुक्का थानों पर है। जैतपुर में सोलर पैनल और जनरेटर दोनों काम कर रहे हैं। वहीं कटका में जनरेटर सही है, जबकि सोलर पैनल तकनीकी खराबी के चलते काम नहीं कर रहा है। महिला थाने में दो इन्वर्टर की व्यवस्था है। इनमें एक खराब है। यहां के जनरेटर में भी खराबी है, जो स्टार्टर नहीं होता। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर समस्या होती है।
खबरें और भी
सभी थानों में पर्याप्त संख्या में सीसी कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे संचालित रहते हैं। इनके निर्बाध संचालन के लिए बिजली, जनरेटर और इन्वर्टर की व्यवस्था है। -हरेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक